News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील
एग्री बुलेटिन

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर किसानों की गिरफ्तारी की बात कही, जिस पर किसान नेताओं ने विरोध जताया। उनका कहना है कि असली प्रदूषण फैक्ट्रियों और गाड़ियों से होता है। उन्होंने मांग की कि पराली प्रबंधन

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Sep 2025· 3 min read

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर किसानों की गिरफ्तारी की बात कही, जिस पर किसान नेताओं ने विरोध जताया। उनका कहना है कि असली प्रदूषण फैक्ट्रियों और गाड़ियों से होता है। उन्होंने मांग की कि पराली प्रबंधन की मशीनें छोटे किसानों को मुफ्त और बड़े किसानों को सब्सिडी पर दी जाएं। साथ ही, किसानों ने कोर्ट से 100 रुपये प्रति हेक्टेयर इंसेंटिव दिलाने की अपील की।

धान की कटाई के बाद हर साल दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा चर्चा में रहता है। अक्सर कहा जाता है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान पराली जलाते हैं, जिससे धुआं दिल्ली तक पहुंचकर हवा को जहरीला बना देता है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसी बीच बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पराली जलाने वाले किसानों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि इस समस्या पर लगाम लग सके। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद किसान नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और कुछ अहम मांगें भी रखीं।

किसानों का पक्ष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पराली से ज्यादा प्रदूषण फैक्ट्रियों, गाड़ियों, निर्माण कार्य और धूल से होता है। उनका कहना है कि 2019 में कोर्ट ने राज्य सरकारों को किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मुआवजा देने को कहा था, लेकिन अब तक किसानों को कोई मदद नहीं मिली।

ये भी पढ़ें - कर्ज, मौसम और बाजार की मार से टूट रहे किसान, किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

किसानों की मांग
किसानों ने कहा कि NGT ने साफ किया था कि पराली प्रबंधन की मशीनों पर सब्सिडी दी जाए। उनका सुझाव है कि 2 एकड़ तक जमीन वाले किसानों को मशीनें मुफ्त मिलें। वहीं 2 से 5 एकड़ वाले किसानों को 5 हजार रुपये सहायता दी जाए।जबकि 5 एकड़ से ज्यादा वाले किसानों को 15 हजार रुपये मदद मिले।किसानों का मानना है कि अगर सरकार यह सहायता दे और फिर भी कोई किसान पराली जलाए, तभी उस पर कार्रवाई हो।

किसान प्रदूषण के जिम्मेदार नहीं
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एक कार्यक्रम में NGT के जज ने भी माना था कि हरियाणा और पंजाब की पराली का धुआं दिल्ली तक नहीं पहुंचता। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर नवंबर में किसान पराली जलाते हैं, तो फिर जनवरी से अप्रैल तक दिल्ली में प्रदूषण क्यों बना रहता है? डल्लेवाल ने कोर्ट से अपील की कि राज्य सरकारों को पराली प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं और किसानों को 100 रुपये प्रति हेक्टेयर इंसेंटिव दिया जाए।किसानों का कहना है कि पराली जलाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने के बजाय सरकार को प्रबंधन के लिए मदद करनी चाहिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdelhi newsharyanakheti kisaniNews Potlipunjab farmerstubble burningstubble managementsupreme courtखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs