News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
एग्री बुलेटिन

पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी की गई, जिसमें देशभर के 45 गुमनाम नायकों को सम्मानित किया गया है। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े 5 कृषि व

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Jan 2026· 3 min read

पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी की गई, जिसमें देशभर के 45 गुमनाम नायकों को सम्मानित किया गया है। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े 5 कृषि वैज्ञानिकों और 4 किसानों को भी पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और महाराष्ट्र के किसान शामिल हैं। यह सूची ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के योगदान को पहचान देने पर ज़ोर देती है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 पाने वालों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में देशभर से 45 गुमनाम नायकों को शामिल किया गया है, जिन्हें सामाजिक कार्य, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, साहित्य, सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।इनमें कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दशकों तक ज़मीनी स्तर पर चुपचाप काम किया। खास बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या में लोग हाशिये पर पड़े समुदायों, दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिम जनजातियों और दूर-दराज़ व कठिन इलाकों से आते हैं।

कृषि क्षेत्र को मिला खास सम्मान
इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में कृषि और किसानी से जुड़े कई नाम भी शामिल किए गए हैं। खास तौर पर 5 कृषि वैज्ञानिकों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। इनमें शामिल हैं—

डॉ. अशोक कुमार सिंह (पूसा के पूर्व निदेशक)

डॉ. पी. एल. गौतम (पूर्व अध्यक्ष, NBA और PPVFRA)

डॉ. के. रामास्वामी (TNAU के पूर्व कुलपति)

डॉ. जी. एल. त्रिवेदी (RPCAU के पूर्व कुलपति)

डॉ. एन. पुन्नियमूर्ति (TANVASU के पूर्व डीन)

ये भी पढ़ें - अरहर की खेती में छोटा बदलाव, 20% तक बढ़ेगी पैदावार

चार किसानों को भी मिलेगा पद्म सम्मान
कृषि क्षेत्र से जुड़े चार किसानों को भी इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के किसान रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्म सम्मान के लिए चुना गया है।

असम के रेशम किसान जोगेश देउरी को पद्मश्री मिलेगा।

तेलंगाना के रामा रेड्डी मामिदी को पशुपालन के क्षेत्र में योगदान के लिए चुना गया है।

महाराष्ट्र के प्रगतिशील किसान श्रीरंग देवाबा लाड को भी पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा।

कुल 131 पद्म पुरस्कार
गृह मंत्रालय के अनुसार, इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इनमें से कुछ पुरस्कार मरणोपरांत (Posthumous) भी दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार की श्रेणियां
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जिसमें पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFarmers and agricultural scientists receivekheti kisaninational honoursNews PotliPadma Awards 2026Shivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs