News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पटना बना कृषि-निर्यात का नया हब: मिथिला मखाना की पहली खेप पहुंची विदेश
एग्री बुलेटिन

पटना बना कृषि-निर्यात का नया हब: मिथिला मखाना की पहली खेप पहुंची विदेश

पटना में एपीडा का पहला क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है, जिससे बिहार के किसानों और उद्यमियों को सीधे निर्यात सुविधाएं मिलेंगी। उद्घाटन के मौके पर जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना की 7 मीट्रिक टन खेप न्यूजीलैंड

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Sep 2025· 2 min read

पटना बना कृषि-निर्यात का नया हब: मिथिला मखाना की पहली खेप पहुंची विदेश

पटना बना कृषि-निर्यात का नया हब: मिथिला मखाना की पहली खेप पहुंची विदेश

पटना में एपीडा का पहला क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है, जिससे बिहार के किसानों और उद्यमियों को सीधे निर्यात सुविधाएं मिलेंगी। उद्घाटन के मौके पर जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना की 7 मीट्रिक टन खेप न्यूजीलैंड, कनाडा और अमेरिका के लिए भेजी गई। यह कदम बिहार को कृषि-निर्यात का हब बनाने और किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 सितंबर 2025 को पटना में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के पहले क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कदम बिहार को कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात के हब में बदलने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

मिथिला मखाना की 7 मीट्रिक टन खेप रवाना
कार्यक्रम के दौरान जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना की 7 मीट्रिक टन खेप न्यूजीलैंड, कनाडा और अमेरिका के लिए रवाना की गई। इसे दरभंगा की महिला उद्यमी नेहा आर्या ने निर्यात किया, जो बिहार की महिला-प्रधान उद्यमिता और वैश्विक बाजार में राज्य की बढ़ती हिस्सेदारी का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें - GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?

एपीडा का पटना कार्यालय अब किसानों, एफपीओ, एफपीसी और उद्यमियों को सीधे पंजीकरण, प्रमाणन, बाजार जानकारी और निर्यात प्रक्रियाओं में सहायता देगा। अब तक बिहार के निर्यातकों को वाराणसी कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था।

जीआई-टैग उत्पाद की बढ़ रही है मांग
बिहार के पास शाही लीची, जर्दालू आम, मगही पान और मिथिला मखाना जैसे कई जीआई-टैग उत्पाद हैं, जिनकी वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है। हाल के वर्षों में बिहार से लीची, जर्दालू आम और पारंपरिक तिलकुट जैसे उत्पाद भी विदेशी बाजार तक पहुंचे हैं।

किसानों को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का मिशन
पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहल केवल प्रशासनिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि बिहार के किसानों को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोड़ने का मिशन है। सरकार और एपीडा की कोशिश है कि किसानों, उद्यमियों और महिला-प्रधान व्यवसायों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पटना बना कृषि-निर्यात का नया हब: मिथिला मखाना की पहली खेप पहुंची विदेश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
APEDAbihar agriculture newskheti kisanimithila makhanaNews PotliPatnapiyush goyal
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs