News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद
एग्री बुलेटिन

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य को ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया, जो पहले से मिली ₹12,000 करोड़

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Sep 2025· 2 min read

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य को ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया, जो पहले से मिली ₹12,000 करोड़ के अलावा होगी। SDRF की दूसरी किस्त और PM किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द जारी की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर निर्माण, सड़क और स्कूलों की मरम्मत, पीएम राहत कोष से सहायता और पशुपालकों के लिए मिनी किट वितरण जैसे कदम उठाए जाएंगे। पीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास का काम करेंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुरदासपुर जिले में किसानों, NDRF और SDRF की टीमों तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की और राहत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
सर्वे के दौरान पीएम मोदी ने राज्य की मुश्किल हालात को देखते हुए ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया। यह राशि पहले से दी गई ₹12,000 करोड़ के अलावा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि SDRF की दूसरी किस्त और PM किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द ही बाढ़ प्रभावित किसानों तक पहुंचाई जाएगी।

ये महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे
बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरों के निर्माण, पीएम आवास योजना के तहत नई आवासीय इकाइयों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़क मार्गों की मरम्मत, स्कूलों का पुनर्निर्माण, पीएम राहत कोष से सीधे सहायता और पशुपालकों के लिए मिनी किट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य करेंगे
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य करेंगे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि उन्हें इस कठिन समय में हर संभव मदद मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को जल स्तर, फसल नुकसान और प्रभावित परिवारों का सही आंकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मदद तुरंत और प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

प्रधान मंत्री की यह यात्रा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की गति बढ़ाने और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाने के लिए अहम मानी जा रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsNews Potlipunjab farmerPunjab floodपंजाब बाढ़पीएम मोदी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs