Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश
एग्री बुलेटिन

न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट को तीन दिनों में पूरा करने को कहा

NP

Jalish· Correspondent

6 मई 2025· 2 min read

agriculture officerbarabankimuskmelon
न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश

न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर हुआ है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

रिपोर्ट को तीन दिनों में पूरा करने को कहा गया है। किसान लगातार सरकार से इस पूरे मामले में दखल देने की मांग कर रहे थे। कई किसानों का कहना है कि, मौसम की मार तो फसल पर पड़ी है, लेकिन उन्हें शक है कि, बीज में भी कोई गड़बड़ी है। न्यूज़ पोटली ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। हमने ग्राउंड रिपोर्ट भी की थी। जिसमें कई किसानों ने कहा था कि, उन्हें बीज में गड़बड़ी लग रही है। इसके साथ ही हमने इस मुद्दे पर बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया से भी बात की थी। उन्होंने भी कहा था कि, बीज में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। उन्होंने भी इस पूरे मामले में सरकार से दखल देकर किसानों को मुआवज़ा देने की अपील थी।

हालांकि कई किसान इसके लिए मौसम को भी जिम्मेदार मान रहे हैं। जबकि कई का कहना है कि, फ्यूजेरियम विल्ट नाम के रोग ने फसल पर अटैक कर दिया है, जिसकी वजह से फसल सूख गई है। फ्यूजेरियम विल्ट एक मृदाजनित कवक रोग है, जो फ्यूजेरियम प्रजाति के फंगस के कारण होता है। ये रोग पौधों के संवहनी तंत्र को नष्ट कर देता है, जिससे वे मुरझा जाते हैं और मर जाते हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती होती है, पूरे देश का लगभग 21 फीसदी तरबूज का उत्पादन अकेले यूपी करता है। प्रदेश में करीब 685 हजार हेक्टेयर पर इसकी खेती होती है। एक तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है। ये vitamins A और C के साथ ही potassium, magnesium का सोर्स है। इसकी वजह से गर्मियों में इसकी बड़ी डिमांड रहती है, लेकिन इस बार उत्पादन पर असर पड़ने से इसकी मार्केट में आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है, साथ ही इतने बड़े पैमाने पर फसल खराब होने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। किसान चाहते हैं कि, उन्हें मुआवजा मिले।

पूरी रिपोर्ट:

News Potli.
Clip & Share
“

— न्यूज़ पोटली की खबर का बड़ा असर, तरबूज़ की फसल सूखने के मामले में जांच के आदेश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs