गुजरात सरकार 24 नवंबर से खरीफ सीजन की फसलों धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की MSP पर सीधी खरीद शुरू कर रही है।धान सहित सभी फसलों के लिए अलग-अलग खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार तय मात्रा में रजिस्टर्ड किसानों से फसल खरीदेगी।
गुजरात सरकार 24 नवंबर से खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत किसानों से धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की सीधी खरीद MSP पर शुरू कर रही है।MSP पर खरीद शुरू होने से किसानों को आर्थिक सहारा मिलेगा और उनकी फसल का सही दाम सुनिश्चित होगा।
राज्यभर में बनाए गए 364 खरीद केंद्र
कृषि मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि रजिस्टर्ड किसानों से प्रति हेक्टेयर 1,500 किलोग्राम धान खरीदा जाएगा और इसके लिए राज्यभर में 113 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह अन्य फसलों के लिए भी केंद्र तय किए गए हैं। बाजरा के लिए 150, ज्वार के लिए 50, मक्का के लिए 82 और रागी के लिए 19 केंद्र। फसल खरीदी की निर्धारित मात्रा भी तय की गई है, जैसे बाजरा 1,848 किग्रा प्रति हेक्टेयर, ज्वार 1,539 किग्रा, मक्का 1,864 किग्रा और रागी 903 किग्रा प्रति हेक्टेयर।
ये भी पढ़ें - नागपुर में एग्रो विजन का शुभारंभ, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएँ
फसलों की MSP
केंद्र सरकार द्वारा घोषित MSP के अनुसार धान 2,369–2,389 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 3,075 रुपये, ज्वार 3,999–4,049 रुपये, मक्का 2,400 रुपये और रागी 5,186 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। MSP पर खरीदे गए अनाज को बाद में NFSA और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य के लगभग 74 लाख परिवारों करीब 3.60 करोड़ लोगों को मुफ्त वितरित किया जाएगा।
ये देखें -





