News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा
एग्री बुलेटिन

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा

वनीला (Vanilla) दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है, जिसकी कीमत 25,000-40,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। पहले नंबर पर अभी भी केसर है। भारत में, वनीला की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत

NP

Pooja Rai·Correspondent·20 Mar 2025· 2 min read

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा

वनीला (Vanilla) दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है, जिसकी कीमत 25,000-40,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। पहले नंबर पर अभी भी केसर है। भारत में, वनीला की खेती मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी राज्यों में होती है, लेकिन अब कई अन्य राज्यों के किसानों ने भी इसकी खेती शुरू कर दी है। असम के किसान अमर बासुमतारी भी वनीला की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं।

वनीला का अर्थ लोग आईसक्रीम का फ्लेवर मात्र समझते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि जिस आईसक्रीम के फ्लेवर के दीवाने हैं, उसकी खेती की जाती है। वनीला के पौधों को बड़े होकर पकने में में 9 से 10 महीने लगते हैं, जिसके बाद इसके फलों से बीज निकाले जाते हैं, जिसकी क़ीमत 25,000-40,000 रुपये प्रति किलो तक होती है। इन बीजों का उपयोग आइसक्रीम, सौंदर्य प्रसाधन और सुगंधित उत्पादों में किया जाता है।

ये भी पढ़ें - FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

आइसक्रीम में वनीला फ्लेवर का उपयोग 40%
वनीला का सबसे अधिक उपयोग आइसक्रीम बनाने में किया जाता है। भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार, दुनिया भर में बनने वाली आइसक्रीम में 40% वनीला फ्लेवर का उपयोग किया जाता है, जिससे इसकी बाजार में भारी मांग बनी रहती है। खास बात यह है कि वनीला का उपयोग सिर्फ आइस्क्रीम बनाने में ही नहीं किया जाता है, इससे परफ्यूम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जाते है। साथ ही केक और कोल्ड ड्रिंक भी बनाया जाता है।

नीला आर्किड परिवार का सदस्य
जानकारों का कहना है कि वनीला आर्किड परिवार का सदस्य है। यह एक बेल पौधा है, जिसका तना लंबा और बेलनकार होता है। इसके फूल को सुखाने पर उससे खुशबू निकलती है। इसके एक फल से कई सारे बीज निकलते हैं। असम के प्रगतिशील किसान अमर बासुमतारी स्ट्रॉबेरी के साथ वनीला की खेती भी कर रहे हैं। उन्होंने खुद दक्षिण भारत से वनीला का एक पौधा मंगाकर इसकी खेती शुरू की। इस वीडियो में जानिए अमर बासुमतारी से वनीला की खेती का तरीका और इससे होने वाले फायदे।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— दुनिया की दूसरी सबसे महंगी फसल है Vanilla, असम के किसान अमर बासुमतारी से जानिए इसकी खेती का तरीक़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsassamicecreamkheti kisaniNews Potlivanillaखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs