Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा
एग्री बुलेटिन

दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा

दिल्ली में 24–26 नवंबर तक दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन छठा इंटरनेशनल एग्रोनॉमी कांग्रेस (IAC-2025) आयोजित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ भविष्य की

NP

Pooja Rai· Correspondent

24 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newsIAC–2025kheti kisani
दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा

दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा

दिल्ली में 24–26 नवंबर तक दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन छठा इंटरनेशनल एग्रोनॉमी कांग्रेस (IAC-2025) आयोजित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ भविष्य की स्मार्ट, टिकाऊ और जलवायु-सहिष्णु खेती पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में सस्टेनेबल एग्रोनॉमी, डिजिटल फार्मिंग, कार्बन-न्यूट्रल खेती, रीजेनेरेटिव खेती, पोषण-सुरक्षित कृषि और सरकारी कृषि योजनाओं की उपलब्धियों पर फोकस किया जाएगा।

नई दिल्ली में 24 से 26 नवंबर तक छठा इंटरनेशनल एग्रोनॉमी कांग्रेस (IAC-2025) आयोजित होने जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वैज्ञानिक मंच है, जहाँ सस्टेनेबल खेती, जलवायु-सहिष्णु कृषि और भविष्य की खेती की दिशा पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम भारतीय एग्रोनॉमी सोसाइटी (ISA) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ICAR, IARI, NAAS और TAAS का सहयोग है। तीन दिन तक देश-दुनिया के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और कृषि विशेषज्ञ मिलकर भविष्य की स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल खेती का रोडमैप तैयार करेंगे।

फसल अवशेष जलाने में 95% कमी
सम्मेलन से पहले हुई बैठक में ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट ने बताया कि 2020 की तुलना में अब देश में फसल अवशेष जलाने के मामलों में 95% की कमी आई है। उन्होंने इसे बेहतर खेती तकनीकों और प्रबंधन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल खेती के लिए वैश्विक सहयोग और नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है।

स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल कृषि
कांग्रेस का मुख्य विषय है “स्मार्ट कृषि-खाद्य प्रणालियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए एग्रोनॉमी का पुनरावलोकन”
इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी खेती व्यवस्था बनाना है, जो ज्यादा उत्पादक हो, जलवायु बदलाव का सामना कर सके, पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाए, पोषण की दृष्टि से सुरक्षित हो।इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें - किसानों को समय पर बुवाई के लिए यूपी सरकार दे रही है बीज पर सब्सिडी

केंद्र सरकार की प्रमुख कृषि योजनाओं की उपलब्धियों का प्रदर्शन
इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण अभियानों की प्रगति और उपलब्धियां भी दिखाएगी, जैसे राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY), मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम-प्रणाम, डिजिटल कृषि मिशन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, पीएम-किसान

भविष्य की खेती पर खास ध्यान
कार्बन-न्यूट्रल खेती, इको-न्यूट्रिशन, रीजेनेरेटिव (पुनर्योजी) एग्रीकल्चर, डिजिटल कृषि प्रणाली, किसान-नेतृत्व वाले नवाचार, आधुनिक कृषि शिक्षा जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होगी।ये सभी विषय आने वाले समय की खेती को जलवायु और पर्यावरण चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दुनिया का सबसे बड़ा कृषि वैज्ञानिक सम्मेलन, IAC–2025 आज से दिल्ली में शुरू होगा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs