News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दाल और त‍िलहन का रकबा बढ़ा, लेक‍िन गेहूं स्‍थ‍िर
एग्री बुलेटिन

दाल और त‍िलहन का रकबा बढ़ा, लेक‍िन गेहूं स्‍थ‍िर

रबी सीजन 2024-25 में दालों और त‍िलहन का रकबा प‍िछले सीजन की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। लेक‍िन गेहूं की बुवाई 32.26 मिलियन हेक्टेयर पर स्थिर है। एक साल पहले गेहूं का रकबा 32.24 मिलियन था। 2023-24 रबी सीज

Mithilesh Dhar Dubey

Mithilesh Dhar Dubey·ASSOCIATE EDITOR (CONTENT)·30 Dec 2025· 2 min read

दाल और त‍िलहन का रकबा बढ़ा, लेक‍िन गेहूं स्‍थ‍िर

दाल और त‍िलहन का रकबा बढ़ा, लेक‍िन गेहूं स्‍थ‍िर

रबी सीजन 2024-25 में दालों और त‍िलहन का रकबा प‍िछले सीजन की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। लेक‍िन गेहूं की बुवाई 32.26 मिलियन हेक्टेयर पर स्थिर है। एक साल पहले गेहूं का रकबा 32.24 मिलियन था। 2023-24 रबी सीजन में गेहूं का कुल रकबा 32.8 मिलियन हेक्टेयर था। गेहूं और दूसरी रबी फसलों की बुआई अक्टूबर में शुरू होती है और कटाई मार्च में शुरू होती है। गेहूं और दूसरी मुख्य रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार 2025-26 रबी सीजन में 26 दिसंबर तक धान की बुआई थोड़ी बढ़कर 1.49 मिलियन हेक्टेयर हो गई, जो एक साल पहले इसी समय में 1.30 मिलियन हेक्टेयर थी। पिछले रबी सीजन में चावल 4.47 मिलियन हेक्टेयर में बोया गया था।

ये भी पढ़ें- ₹6,000 करोड़ की कपास योजना को अब भी कैबिनेट मंजूरी का इंतज़ार, घटता रकबा और पैदावार बनी बड़ी चुनौती

इस रबी सीजन में अब तक दालों का रकबा 13.34 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल पूरे रबी सीजन में हुए कुल 13.40 मिलियन हेक्टेयर रकबे के करीब है। जहां चना, मसूर और मूंग की बुआई पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा रही तो वहीं उड़द की बुआई पीछे रह गई।

इस सीजन में अब तक मोटे अनाज का रकबा 4.90 मिलियन हेक्टेयर रहा, जिसमें मक्का और ज्वार क्रमशः 2.09 मिलियन हेक्टेयर और 2.03 मिलियन हेक्टेयर में बोए गए। तिलहन का रकबा पिछले साल से ज्‍यादा हो गया, जो अब तक 9.42 मिलियन हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिसमें रेपसीड-सरसों की बुआई 8.78 मिलियन हेक्टेयर में हुई है। 2024-25 के रबी सीज़न में 26 दिसंबर तक सभी रबी फसलों का कुल रकबा 61.4 मिलियन हेक्टेयर तक पहुँच गया, जो एक साल पहले 60.74 मिलियन हेक्टेयर था।

News Potli.
Clip & Share
“

— दाल और त‍िलहन का रकबा बढ़ा, लेक‍िन गेहूं स्‍थ‍िर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews Potli
Mithilesh Dhar Dubey

About the Author

Mithilesh Dhar Dubey

ASSOCIATE EDITOR (CONTENT)

ASSOCIATE EDITOR (CONTENT) Ex-Principal correspondent for IndiaSpend Hindi. Previously at Gaon Connection, Nav Bharat Times, Prabhat Khabar, and Dainik Bhaskar. Expertise in agriculture, education, and climate change.

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs