Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. त्र‍िपुरा सरकार का बड़ा फैसला, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क‍िसानों को म‍िलेगा मुआवजा
एग्री बुलेटिन

त्र‍िपुरा सरकार का बड़ा फैसला, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क‍िसानों को म‍िलेगा मुआवजा

त्र‍िपुरा राज्‍य के क‍िसानों (Farmers) को राहत देने के ल‍िए राज्‍य सरकार ने बड़ा फैसला ल‍िया है। राज्‍य (Tripura) में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित (Farmers affected by natural disasters) 80,000 से अधि

NP

Indal· Correspondent

28 जून 2024· 2 min read

agriculture newsखेती किसानी
त्र‍िपुरा सरकार का बड़ा फैसला, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क‍िसानों को म‍िलेगा मुआवजा

त्र‍िपुरा सरकार का बड़ा फैसला, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क‍िसानों को म‍िलेगा मुआवजा

त्र‍िपुरा राज्‍य के क‍िसानों (Farmers) को राहत देने के ल‍िए राज्‍य सरकार ने बड़ा फैसला ल‍िया है। राज्‍य (Tripura) में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित (Farmers affected by natural disasters) 80,000 से अधिक किसानों को 23.61 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य के कृषि मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि इससे क‍िसानों को काफी फायदा होगा और उन्‍हें फौरी तौर पर राहत मिलेगी।

बुधवार शाम को सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कृष‍ि मंत्री ने कहा कि पिछले साल 16 से 18 नवंबर तक चक्रवात ‘मिडिली’ के कारण कम से कम 23,171 हेक्टेयर भूमि पर किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं जिसमें 58,000 से अधिक किसान प्रभावित हुए थे। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों के लिए 14.59 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में मंजूर किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 8,500 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

त्र‍िपुरा सरकार के कई जरूरी ऐलान

इसके अलावा, बागवानी विभाग के तहत कम से कम 20,078 किसानों को मुआवजे के लिए 7.38 करोड़ रुपए मंजूर किए गए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 874 किसानों को 44 लाख 60 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य रखा है और उसी के अनुसार सरकार किसानों की आजीविका को बढ़ाने और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- नारियल के छिलके से लाखों का बिजनेस, सुनिए दापोली के श्रवण डाँडेकर की कहानी

पिछले वर्ष 6 से 8 दिसंबर तक राज्य में हुई बेमौसम बारिश के कारण राज्य के किसानों को नुकसान हुआ था, जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2,139 किसानों को 69 लाख 30 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष 28 मई को राज्य में हुई भारी बारिश से प्रभावित किसानों की मदद के लिए एसडीआरएफ योजना के तहत विभाग से मुआवजा मांगा गया है।

News Potli.
Clip & Share
“

— त्र‍िपुरा सरकार का बड़ा फैसला, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क‍िसानों को म‍िलेगा मुआवजा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs