News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तेलंगाना सरकार का ऐलान, 15 अगस्त को शुरू होगी रायतू बीमा स्कीम, 48 लाख किसानों को फायदा
एग्री बुलेटिन

तेलंगाना सरकार का ऐलान, 15 अगस्त को शुरू होगी रायतू बीमा स्कीम, 48 लाख किसानों को फायदा

कल 15 अगस्त 2024 को तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है राज्य सरकार किसानों के लिए रायतु बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत किसानों का

NP

Pooja Rai·Correspondent·14 Aug 2024· 3 min read

तेलंगाना सरकार का ऐलान, 15 अगस्त को शुरू होगी रायतू बीमा स्कीम, 48 लाख किसानों को फायदा

तेलंगाना सरकार का ऐलान, 15 अगस्त को शुरू होगी रायतू बीमा स्कीम, 48 लाख किसानों को फायदा

कल 15 अगस्त 2024 को तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। राज्य सरकार किसानों के लिए रायतु बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत किसानों का 5 लाख रुपये का बीमा किया जाएगा और खास बात ये है कि इस योजना का लाभ राज्य के 48 लाख किसानों को मिलेगा।

फिलहाल इस योजना से जुड़ने के लिए राज्य में पात्र किसानों की संख्या 47.87 लाख है। सरकार के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसी भी कारण से अपनी जान गँवाने वाले किसानों के परिवार के सदस्यों / आश्रितों को आर्थिक राहत और सामाजिक सुरक्षा देना है। राज्य के किसानों को बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए पिछली BRS सरकार ने बीमा एजेंसी के तौर पर LIC को चुना था। साथ ही प्रीमियम के तौर पर 3,600 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
हालांकि रेवंत रेड्डी की अगुवाई में चल रही वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि प्रीमियम के तौर पर बीमा एजेंसी को कितने रुपये का भुगतान किया जाएगा।
इस बीमा योजना के तहत अगर किसी किसान की अचानक मौत हो जाती है तो मृतक किसान के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ योजना के तहत पात्र किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। अधिकारियों ने कहा कि 20 जुलाई तक किसानों की अपडेटेड सूची की जांच कर ली गई है। इस नई लिस्ट से उन किसानों का नाम हटा दिया गया है जिन्होंने 60 साल की आयु पूरी कर ली है।

ये भी देखें -इस विधि से धान की खेती करने पर राज्य सरकार देगी 4000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, 18 अगस्त तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

18 से 59 साल तक के किसान रायतु बीमा योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। योजना के तहत किसानों से राज्य सरकार ने इस साल 9 अगस्त तक आवेदन मंगाए थे। इसी दौरान पात्र किसानों की पहचान की गई। जिन किसानों के पास पट्टादार पासबुक
(पट्टाधर पासबुक एक छोटी-सी पुस्तक के रूप में एक दस्तावेज़ प्रकार है जिसमें भूस्वामी के सभी विवरण होते हैं )हैं, उनमें से सिर्फ 2.3 लाख किसानों ने ही आवेदन दिया था।

कृषि विभाग ने 28 जून तक जारी किए गए 3.22 लाख नए पट्टादार पासबुक की पहचान की है। पट्टादार पासबुक धारण करने वाले किसानों की संख्या 75 लाख है। इससे पहले इस योजना की पात्रता रखने के बावजूद 7.7 लाख किसानों ने स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं किया था। अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा दोबारा आवेदन की अनुमति दी गई। इसके बाद भी सिर्फ 73 हजार किसानों ने आवेदन किया था।
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तेलंगाना सरकार का ऐलान, 15 अगस्त को शुरू होगी रायतू बीमा स्कीम, 48 लाख किसानों को फायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliTelangana governmentमुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डीरायतु बीमा योजना
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs