News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: किसानों को ज्यादा दाम, महिलाओं को सालाना ₹30,000
एग्री बुलेटिन

तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: किसानों को ज्यादा दाम, महिलाओं को सालाना ₹30,000

पटना में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली म

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Nov 2025· 2 min read

तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: किसानों को ज्यादा दाम, महिलाओं को सालाना ₹30,000

तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: किसानों को ज्यादा दाम, महिलाओं को सालाना ₹30,000

पटना में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी और सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।महिलाओं के लिए ‘मां-बहन मान योजना’ के तहत हर साल ₹30,000 देने का वादा किया गया।साथ ही सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग घर से 70 किमी के भीतर होगी।तेजस्वी ने कहा कि किसान, महिला और युवा सशक्त होंगे तो ही बिहार आगे बढ़ेगा।

पटना में मंगलवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो किसानों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। उनका कहना है कि खेती को घाटे का सौदा नहीं बनने दिया जाएगा और आम लोगों की जिंदगी आसान बनाना ही उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।

किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम और मुफ्त बिजली
तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को धान पर ₹300 और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी।इसके अलावा, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा भी की गई है ताकि खेती की लागत घटे और किसानों की आमदनी बढ़े।उन्होंने कहा कि किसानों की दिक्कतों को दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।

महिलाओं के लिए ‘मां-बहन मान योजना’
तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए ‘मां-बहन मान योजना’ की घोषणा दोहराई। इस योजना के तहत हर साल ₹30,000 महिलाओं के खातों में सीधे दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह राशि 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को ट्रांसफर की जाएगी ताकि महंगाई के दौर में महिलाओं को राहत मिल सके।तेजस्वी बोले, “हमारी माताओं-बहनों की मदद करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

ये भी पढ़ें - “गन्ना किसानों का आंदोलन जल्द सुलझाइए, नहीं तो स्थिति संभालना मुश्किल होगा”: मंत्री जी. परमेश्वर

सरकारी कर्मचारियों को घर के पास पोस्टिंग
तेजस्वी यादव ने बताया कि अगर सरकार बनी, तो पुलिसकर्मी, शिक्षक और स्वास्थ्यकर्मी जैसे सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग घर से 70 किलोमीटर के अंदर ही की जाएगी।इससे उन्हें परिवार और काम दोनों संभालने में आसानी होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तेजस्वी यादव का चुनावी वादा: किसानों को ज्यादा दाम, महिलाओं को सालाना ₹30,000

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
bihar agriculture newsbihar electionfarmerNews PotliTejashwi Yadavwomens
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs