News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही
एग्री बुलेटिन

तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

बागपत से न्यूज़ पोटली के लिए पारस जैन की रिपोर्ट बागपत, यूपी। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार देर शाम को आई अचानक तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। करीब एक घंटे तक चली तेज हव

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·22 May 2025· 3 min read

तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

बागपत से न्यूज़ पोटली के लिए पारस जैन की रिपोर्ट
बागपत, यूपी। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार देर शाम को आई अचानक तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। करीब एक घंटे तक चली तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज गति से चली हवाओं के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। तूफान की चपेट में आकर बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया।

बता दे कि बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में तूफान की वजह से एक पेड़ गिरने से वहां बंधे गाय की मौत हो गई जबकि कुछ पशु गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ सीधे उन पशुओं पर गिरा जो घेर में बंधे थे, जिससे तुरंत मौके पर ही उनकी जान चली गई।

आम के बागानों को हुआ भारी नुकसान
वहीं, बागपत के प्रसिद्ध रटौल गांव, मुबारिकपुर और आसपास के क्षेत्रों में आम के बागानों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान बेहद परेशान हैं क्योंकि उनकी तैयार आम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। तेज हवा में हरे-भरे आम के पेड़ झुक गए या टूटकर गिर गए, और लाखों के आम जमीन पर बिखर गए। इन आमों को अब बाजार तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है जिससे आर्थिक नुकसान और अधिक बढ़ गया है। किसान चिंतित हैं कि पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है।

ये भी पढ़ें - देश में कुल 2278 गोदाम, इसे उन्नत बनाने के लिए 1,280 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार: खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी

बिजली व्यवस्था अस्त व्यस्त
बड़ौत नगर व देहात क्षेत्र में 20 से अ​धिक बिजली के पोल और विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। जिससे तकरीबन 45 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। गुरुवार तड़के तक 70 फीसदी हिस्से की आपूर्ति तो सुचारू हो गई, लेकिन 30 फीसदी हिस्से की आपूर्ति अभी भी चौपट पड़ी हुई है। बड़ौत शहर के अलावा कोताना, लुहारी, मलकपुर, बावली, बिजरौल, बामनौली, लौहड्डा, गुराना, वाजिदपुर, जौहड़ी, अंगदपुर, बिनौली, बरनावा, संतनगर, रंछाड, जौनमाना, ढिकाना सहित नगर क्षेत्र में तकरीबन 20 से अ​धिक बिजली के पोल और विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। पूरी रात लोग गर्मी से जूझते रहे और बिजली आपूति सूचारू कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे।

वही स्थानीय प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है, लेकिन पीड़ित किसान और पशुपालक जल्द से जल्द मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि वे इस प्राकृतिक आपदा से उबर सकें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbagpatkheti kisaniMango farmingNews Potlistormuttar pradeshखेती किसानी
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs