News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!
एग्री बुलेटिन

तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!

दिल्ली । घरेलू तिलहन कीमतों में गिरावट से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। तिलहन किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए सरकार वनस्पति तेलों के आयात पर इंपोर्ट ड्य

NP

Thamir·Correspondent·25 Feb 2025· 2 min read

तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!

तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!

दिल्ली । घरेलू तिलहन कीमतों में गिरावट से जूझ रहे किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। तिलहन किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए सरकार वनस्पति तेलों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

भारत, जो खाद्य तेलों का दुनिया का सबसे बड़ा आयातक है, घरेलू तिलहन बाजार में गिरावट के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों को अपनी उपज के लिए उचित मूल्य नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वें आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे है। सरकार की योजना है कि आयात शुल्क बढ़ाकर विदेशी तेलों की आपूर्ति को महंगा किया जाए, ताकि घरेलू तिलहन और वनस्पति तेलों की मांग बढ़े और किसानों को बेहतर दाम मिले।

ये भी पढ़ें - चावल की कीमतों में उछाल, उबले चावल के दाम 10 रुपये बढ़े, सामान्य चावल भी महंगा

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सरकार इस बढ़ोतरी के माध्यम से तिलहन की कीमतों को स्थिर करने और किसानों को राहत देने की उम्मीद कर रही है। यदि सरकार द्वारा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है तो इससे पाम तेल, सोया तेल और सूरजमुखी तेल के आयात में कमी आ सकती है, जिससे घरेलू बाजार में इन तेलों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में उत्साह, 20 दिन में 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में पहले ही कच्चे और प्रॉसेस्ड वनस्पति तेलों पर 20 फीसदी का मूल सीमा शुल्क लगाया था। अब, संशोधन के बाद कच्चे पाम तेल, कच्चे सोया तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क 27.5 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 5.5 फीसदी था। वहीं, इन तेलों के प्रॉसेस ग्रेड पर अब 35.75 फीसदी आयात शुल्क लागू है।

सरकार इस बढ़ी हुई ड्यूटी का असर खाद्य महंगाई दर पर भी ध्यान में रखेगी। जनवरी महीने में भारत में खाद्य महंगाई दर 6.02 फीसदी रही, जो दिसंबर में 8.39 फीसदी थी। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में 11.35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार का कहना है कि वह इस फैसले से खाद्य महंगाई दर पर पड़ने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखेगी और स्थिति के अनुसार कदम उठाएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— तिलहन किसानों को राहत देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, वनस्पति तेल आयात पर ड्यूटी बढ़ेगी!

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisaniNews PotliOilseed Farmeroilseeds
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs