News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति
एग्री बुलेटिन

तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

कृषि मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। यह समिति एफपीओ के कामकाज, प्रबंधन, बाजार से जुड़ाव और मूल्यवर्धन से जुड़ी समस्याओं की समीक

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 Jan 2026· 2 min read

तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

कृषि मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है। यह समिति एफपीओ के कामकाज, प्रबंधन, बाजार से जुड़ाव और मूल्यवर्धन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेगी और सुधार के सुझाव देगी। समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें आईसीएआर-एनआरसीबी सहित कई संस्थाएं सहयोग करेंगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने तमिलनाडु में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। इस समिति का काम एफपीओ की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और उन्हें बेहतर तरीके से चलाने के लिए सुझाव देना होगा।

इरोड दौरे के बाद लिया यह फैसला
यह फैसला केंद्रीय मंत्री की हाल ही में तमिलनाडु के इरोड दौरे के बाद लिया गया। इस दौरान किसानों और अन्य हितधारकों ने एफपीओ से जुड़ी कई समस्याओं को सामने रखा था। मंत्री ने इन समस्याओं का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर अध्ययन कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

क्या करेगी समिति
समिति एफपीओ के प्रबंधन, बाजार से जुड़ाव, तकनीकी मदद, मूल्यवर्धन और उनकी आर्थिक मजबूती जैसे मुद्दों पर ध्यान देगी। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि एफपीओ को और प्रभावी बनाने के लिए किन सुधारों की जरूरत है।इस समिति में नाबार्ड, नाफेड, एसएफएसी-तमिलनाडु, आईसीएआर-राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (एनआरसीबी), एफपीओ प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सभी मिलकर एफपीओ की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।

ये भी पढ़ें - भारतीय चाय के भविष्य पर मंथन, 29 जनवरी को नीलगिरी में बड़ी बैठक

तमिलनाडु की प्रमुख फसलों विशेष ध्यान
समिति खास तौर पर तमिलनाडु की प्रमुख फसलों जैसे केला, हल्दी, नारियल, टैपिओका और प्राकृतिक व जैविक खेती पर काम कर रहे एफपीओ पर ध्यान देगी। इसके लिए समिति किसानों, एफपीओ सदस्यों, बाजार से जुड़े लोगों और प्रसंस्करण इकाइयों से बातचीत भी करेगी।

दो महीने के भीतर तैयार करना है रिपोर्ट
समिति अपनी रिपोर्ट दो महीने के भीतर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को सौंपेगी। इस पूरी प्रक्रिया में आईसीएआर-राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र, तिरुचिरापल्ली सहयोग प्रदान करेगा।सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य एफपीओ को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके और तमिलनाडु में कृषि को बेहतर बाजार और मूल्य मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFPOkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhantamil nadu
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs