News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, कच्चे तंबाकू पर 18% उत्पाद शुल्क हटाया गया
एग्री बुलेटिन

तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, कच्चे तंबाकू पर 18% उत्पाद शुल्क हटाया गया

केंद्र सरकार ने तंबाकू किसानों और उद्योग को राहत देते हुए कच्चे तंबाकू पर लगाया गया 18% उत्पाद शुल्क वापस ले लिया है। यह फैसला बजट 2026-27 के दिन जारी गजट अधिसूचना के जरिए किया गया। बिना ब्रांड नाम और

NP

Pooja Rai·Correspondent·02 Feb 2026· 2 min read

तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, कच्चे तंबाकू पर 18% उत्पाद शुल्क हटाया गया

तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, कच्चे तंबाकू पर 18% उत्पाद शुल्क हटाया गया

केंद्र सरकार ने तंबाकू किसानों और उद्योग को राहत देते हुए कच्चे तंबाकू पर लगाया गया 18% उत्पाद शुल्क वापस ले लिया है। यह फैसला बजट 2026-27 के दिन जारी गजट अधिसूचना के जरिए किया गया। बिना ब्रांड नाम और खुदरा बिक्री के लिए पैक न किए गए कच्चे तंबाकू पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा, जबकि सिगरेट पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने तंबाकू किसानों और तंबाकू उद्योग को बड़ी राहत देते हुए कच्चे (अनमैन्युफैक्चर्ड) तंबाकू पर लगाया गया 18 प्रतिशत उत्पाद शुल्क वापस ले लिया है। यह फैसला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किए जाने वाले दिन, 1 फरवरी को जारी गजट अधिसूचना के जरिए किया गया।

सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को कच्चे तंबाकू पर उत्पाद शुल्क लगाने की अधिसूचना जारी की थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। नई अधिसूचना के मुताबिक बिना ब्रांड नाम वाले और खुदरा बिक्री के लिए पैक न किए गए कच्चे तंबाकू और तंबाकू के अवशेष पर अब कोई उत्पाद शुल्क नहीं लगेगा।

बजट से पहले सरकार से की गई थी अपील
बजट से कुछ दिन पहले तंबाकू बोर्ड के चेयरमैन यशवंत चिड़ीपोथु और बीजेपी सांसद डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने तंबाकू किसानों पर बढ़ते टैक्स बोझ को कम करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - नीलामी पर संकट, FCV तंबाकू किसानों ने सरकार को बताई परेशानी

किसानों को था भारी नुकसान का डर
किसानों का कहना था कि अगर 1 फरवरी 2026 तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया होता, तो यह अतिरिक्त टैक्स लागू हो जाता, जिससे उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता।एक किसान ने कहा कि इससे सिगरेट की कीमतें बढ़ सकती थीं, और उपभोक्ता अवैध सिगरेट की ओर रुख कर सकते थे, जिससे वैध उद्योग और किसानों दोनों को नुकसान होता।
हालांकि सरकार ने साफ किया है कि सिगरेट पर स्टिक की लंबाई के आधार पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तंबाकू किसानों को बड़ी राहत, कच्चे तंबाकू पर 18% उत्पाद शुल्क हटाया गया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsexcise dutyFCV tobaccoIndian tobacco farmerskheti kisaniNews Potlitobacco
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs