News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन
एग्री बुलेटिन

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

यदि आप बिहार के किसान हैं और बागवानी फसलों की खेती करना चाहते हैं तो ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकते हैं. राज्य सरकार इसके लिए किसानों को लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. किसान ऑनलाइन आवेदन कर सक

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jul 2025· 3 min read

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

यदि आप बिहार के किसान हैं और बागवानी फसलों की खेती करना चाहते हैं तो ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकते हैं. राज्य सरकार इसके लिए किसानों को लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने जिले के सहायक निदेशक, उद्यान के पास जाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती, सब्सिडी के लिए आवेदन, अधिकतम क्षेत्रफल जैसी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.

सरकार धान, गेहूं या गन्ने जैसी पारंपरिक फसलों के अलावा हॉर्टिकल्चर पर फोकस कर रही है. केंद्र और राज्य सरकारों का मानना है कि किसानों को अपनी कमाई बढ़ानी है तो उन्हें पारंपरिक फसलों से आगे बढ़कर दूसरी फसलों की खेती करनी होगी. सरकार भी आर्थिक मदद देकर किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसी क्रम में बिहार सरकार राज्य में ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को इसकी खेती के लिए सब्सिडी दे रही है.

दो किस्तों में दी जाएगी सब्सिडी
बिहार सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सरकार इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 6 लाख 75 हजार रुपये की लागत का 40 फीसदी यानी 2 लाख 70 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है. इसमें किसान पौधा रोपने के सामान की व्यवस्था खुद कर सकते हैं. सब्सिडी की राशि किसानों को दो किस्तों में दी जाएगी, जिसमें पहले साल यानी 2025-26 में कुल सब्सिडी का 60 फीसदी यानी 1 लाख 62 हजार रुपये, जबकि दूसरे साल 2026-27 की किस्त में सब्सिडी राशि का 40 फीसदी यानी 1 लाख 8 हजार रुपये दे रही है. इस योजना का लाभ उठाकर किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकते हैं.

इन जिलों के किसान उठा सकते हैं फ़ायदा
बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए कुल 22 जिलों को शामिल किया गया है, जिसमें, अररिया, औरंगाबाद, बेगुसराय, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जमुई, कैमूर कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पुर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सीवान, सारण और शेखपुरा के किसानों
को इस योजना का लाभ मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन

किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की हॉर्टिकल्चर वेबसाइट के लिंक पर जाएं.

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद योजना का विकल्प चुनें.

यहां जाने के बाद आप ड्रैगन फ्रूट विकास योजना पर क्लिक करें.

इसके बाद ड्रैगन फ्रूट पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.

यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.

इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लागत पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इन जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsdragon fruithorticulturekheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs