News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई
एग्री बुलेटिन

ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई

ड्रिप इरिगेशन खेती की एक स्मार्ट और वैज्ञानिक तकनीक है, जिसमें मिट्टी, फसल और स्थान के अनुसार सही सिस्टम चुना जाता है। यह तकनीक पौधों को जड़ों तक संतुलित पानी और खाद पहुँचाती है। पानी व खाद की बचत, फस

NP

Pooja Rai·Correspondent·02 Sep 2025· 3 min read

ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई

ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई

ड्रिप इरिगेशन खेती की एक स्मार्ट और वैज्ञानिक तकनीक है, जिसमें मिट्टी, फसल और स्थान के अनुसार सही सिस्टम चुना जाता है। यह तकनीक पौधों को जड़ों तक संतुलित पानी और खाद पहुँचाती है। पानी व खाद की बचत, फसल की गुणवत्ता में सुधार, पैदावार में वृद्धि और मज़दूरी खर्च में कमी समेत इसके कई फायदे हैं। खास बात यह है कि ड्रिप इरिगेशन सिर्फ सूखे या महंगी फसलों तक सीमित नहीं, बल्कि हर खेत और हर किसान के लिए उपयोगी है।

खेती में सही फैसले ही किसान की मेहनत को मुनाफे में बदलते हैं। जैसे बीज, खाद और सिंचाई के चुनाव में गलती नहीं होनी चाहिए, वैसे ही सही ड्रिप इरिगेशन सिस्टम चुनना भी बेहद ज़रूरी है। ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) आज खेती को स्मार्ट और टिकाऊ बनाने वाली तकनीक है, जो मिट्टी, फसल और स्थान के अनुसार अलग-अलग विकल्प देती है।

मिट्टी के हिसाब से
हर खेत की मिट्टी अलग होती है। काली मिट्टी, बलुई मिट्टी या फिर पहाड़ी मिट्टी, इन सभी के लिए ड्रिप लाइन का चुनाव अलग होना चाहिए। सही सिस्टम चुनने से न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि मिट्टी की सेहत भी लंबे समय तक बनी रहती है।

फसल के हिसाब से
हर फसल की पानी की ज़रूरत अलग होती है। गन्ना और केला जैसी नकदी फसलें हों, या सब्ज़ियां और बागवानी की फसलें। हर एक के लिए खास ड्रिप टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। सही सिस्टम से पौधों को जड़ों तक संतुलित मात्रा में पानी और खाद मिलते हैं, जिससे उनकी बढ़वार और पैदावार बेहतर होती है।

स्थान के हिसाब से
साधारण खेतों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ड्रिप इरिगेशन काम करता है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में Pressure Compensating Drip Line बेहद कारगर साबित होती है, क्योंकि यह असमान ज़मीन पर भी बराबर पानी पहुंचाती है।

ये भी पढ़ें -एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

क्या हैं फायदे?
ड्रिप इरिगेशन अपनाने से किसान को कई स्तरों पर फायदा होता है। जैसे
पानी और खाद की 30–50% तक बचत
फसल की गुणवत्ता और आकार में सुधार
उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि
लेबर कॉस्ट कम होने से खर्च पर नियंत्रण

अक्सर माना जाता है कि ड्रिप इरिगेशन सिर्फ सूखे इलाकों या महंगी फसलों के लिए ही है, लेकिन हकीकत यह है कि यह हर क्षेत्र और हर किसान के लिए उपयोगी है। अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक सिंचाई से आगे बढ़कर इस वैज्ञानिक तकनीक को अपनाएं। यह न सिर्फ उनकी फसल को बेहतर बनाएगी, बल्कि पानी बचाने की इस मुहिम में भी योगदान देगी।

वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ड्रिप इरिगेशन: मिट्टी और फसल के हिसाब से स्मार्ट सिंचाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDrip irrigationkheti kisaniNews Potliwater conservationखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs