Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत
एग्री बुलेटिन

डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए सरकार ने जनवरी 2025 में खाद के आयात में भारी बढ़ोतरी की है। खासकर डीएपी और यूरिया के आयात बढ़ाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस पहल से किसानों को खरीफ सीजन मे

NP

Thamir· Correspondent

19 फ़रवरी 2025· 2 min read

DAP and ureafarmerFertilizer
डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

किसानों को खाद की किल्लत से बचाने के लिए सरकार ने जनवरी 2025 में खाद के आयात में भारी बढ़ोतरी की है। खासकर डीएपी और यूरिया के आयात बढ़ाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि, इस पहल से किसानों को खरीफ सीजन में खाद कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सरकार ने खाद की कमी को पूरा करने को लेकर गंभीरता दिखाई है, और इस बार खादों का आयात जनवरी में ही दोगुना होकर 12.31 लाख टन पहुंच गया। खासकर डीएपी के आयात में बढ़ोत्तरी हुई है, जो पिछले साल के 0.44 लाख टन से बढ़कर 2.27 लाख टन हो गया है। इसके अलावा यूरिया का आयात भी 5.54 लाख टन तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से कहीं अधिक है।

ये भी पढ़ें - गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

सरकार ने खाद के आयात को लेकर जो निर्णय लिया है, उसका उद्देश्य अगले खरीफ सीजन तक पर्याप्त स्टॉक बनाए रखना है, ताकि किसानों को खाद की आपूर्ति में कोई समस्या न आए। पिछले साल रबी सीजन के दौरान खाद की कमी से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सरकार ने आयात बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें - चीनी उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, ISMA का बयान

सरकार ने मुताबिक, किसानों को डीएपी पर दी जाने वाली सब्सिडी जारी रहेगी। इससे किसानों को 50 किलो डीएपी का बैग सिर्फ 1350 रुपये में मिलेगा, जबकि पड़ोसी देशों में यह कीमत 3000 रुपये या उससे अधिक है।

News Potli.
Clip & Share
“

— डीएपी और यूरिया के आयात में बढ़ोतरी, किसानों को मिलेगी राहत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs