News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. डिजिटल राशन की ओर कदम: PDS में सरकार लाई e-RUPI वाउचर का प्लान
एग्री बुलेटिन

डिजिटल राशन की ओर कदम: PDS में सरकार लाई e-RUPI वाउचर का प्लान

केंद्र सरकार PDS में गड़बड़ियां रोकने के लिए डिजिटल e-RUPI वाउचर का पायलट शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह वाउचर आधार से जुड़े होंगे और लाभार्थियों को तय मात्रा में राशन लेने के लिए मिलेंगे। सरकार का

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Jan 2026· 3 min read

डिजिटल राशन की ओर कदम: PDS में सरकार लाई e-RUPI वाउचर का प्लान

डिजिटल राशन की ओर कदम: PDS में सरकार लाई e-RUPI वाउचर का प्लान

केंद्र सरकार PDS में गड़बड़ियां रोकने के लिए डिजिटल e-RUPI वाउचर का पायलट शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह वाउचर आधार से जुड़े होंगे और लाभार्थियों को तय मात्रा में राशन लेने के लिए मिलेंगे। सरकार का कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और चोरी रुकेगी, जबकि राशन दुकानदारों ने इस योजना का विरोध करते हुए मौजूदा वितरण व्यवस्था पर खतरा बताया है।

केंद्र सरकार का खाद्य मंत्रालय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ियों और चोरी को रोकने के लिए डिजिटल e-RUPI वाउचर लाने की योजना बना रहा है। इसके लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, देशभर के राशन दुकानदार इस योजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

क्या है e-RUPI वाउचर?
इस योजना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को जारीकर्ता बैंक और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को तकनीकी साझेदार बनाया गया है। ये e-RUPI वाउचर नकद नहीं होंगे, बल्कि राशन के हक का डिजिटल प्रमाण होंगे। यानी, जैसे 10 किलो गेहूं या 10 किलो चावल—वही मिलेगा, पैसे नहीं।ये वाउचर आधार से जुड़े होंगे, किसी और को ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे और सिर्फ एक तय महीने के लिए मान्य होंगे। लाभार्थियों को ये वाउचर SMS या ‘मेरा राशन’ ऐप पर QR कोड के रूप में मिलेंगे।

गड़बड़ी की गुंजाइश होगी कमी
सरकार का कहना है कि इससे लाभार्थी अपने राशन पर खुद नियंत्रण रख सकेंगे और हर लेनदेन रिकॉर्ड में रहेगा, जिससे गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, आधार सत्यापन, e-PoS मशीन और ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ जैसी कई सुधारों के बावजूद अंतिम स्तर पर अब भी दिक्कतें बनी हुई हैं। कई जगह कम तौल, खराब अनाज, दुकानदारों की मनमानी और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिलती रहती हैं। e-वाउचर सिस्टम से इन समस्याओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में गेहूं खरीद की तारीखें तय, जानिए कब तक होगा रजिस्ट्रेशन?

NIC हर महीने तैयार करेगा डेटा
इस व्यवस्था में पहले NIC हर महीने लाभार्थियों का डेटा तैयार करेगा, फिर SBI और NPCI के जरिए e-RUPI वाउचर बनाए जाएंगे। राशन लेते समय दुकानदार e-PoS मशीन पर QR कोड या वाउचर नंबर स्कैन करेगा और आधार या OTP से पुष्टि के बाद राशन दिया जाएगा।सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, फर्जीवाड़ा रुकेगा और सब कुछ रियल-टाइम में देखा जा सकेगा। बैंकों को भी इससे डिजिटल भुगतान प्रणाली में मजबूत भूमिका मिलेगी।

यहाँ शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाद्य मंत्रालय ने अगले महीने से गुजरात के आनंद, साबरमती और दाहोद जिलों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना ली है। कुछ सप्ताह पहले एक सीमित क्षेत्र में इस अवधारणा का परीक्षण करने के लिए एक छोटा पायलट प्रोजेक्ट भी चलाया गया था।
बिज़नेस स्टैण्डर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक राशन दुकानदारों का कहना है कि यह योजना मौजूदा राशन वितरण व्यवस्था को खत्म करने की दिशा में एक कदम है। आपको बता दें कि भारत में लगभग 5 लाख राशन दुकानें हैं जो हर महीने लाखों टन अनाज लगभग 8 करोड़ लाभार्थियों को वितरित करती हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— डिजिटल राशन की ओर कदम: PDS में सरकार लाई e-RUPI वाउचर का प्लान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
e-RUPINews PotliPDS
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs