News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती
एग्री बुलेटिन

ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती

ट्रंप ने कहा कि भारत, थाईलैंड और चीन अमेरिका में सस्ता चावल भेज रहे हैं जिससे अमेरिकी किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाकर यह मुद्दा जल्द सुलझाया जाएगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक

NP

Pooja Rai·Correspondent·09 Dec 2025· 3 min read

ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती

ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती

ट्रंप ने कहा कि भारत, थाईलैंड और चीन अमेरिका में सस्ता चावल भेज रहे हैं जिससे अमेरिकी किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाकर यह मुद्दा जल्द सुलझाया जाएगा। आपको बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक है, लेकिन अमेरिकी बाजार में उसका हिस्सा बहुत कम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत को अमेरिकी बाजार में सस्ता चावल बेचकर "डंपिंग" नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को जल्द सुलझाएंगे और टैरिफ (आयात कर) लगाने से यह समस्या तुरंत खत्म हो सकती है।
यह बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किसानों, कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों और अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कही। इस बैठक में उन्होंने किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की मदद की घोषणा भी की।

क्यों उठा ये मुद्दा?
बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में लुइज़ियाना की राइस मिल चलाने वाली मॅरल केनेडी ने बताया कि अमेरिकी दक्षिणी राज्यों के चावल उत्पादक काफी कठिन स्थिति में हैं, क्योंकि भारत, थाईलैंड और चीन जैसे देश बहुत सस्ते भाव में चावल अमेरिका भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी चावल किसानों को बड़ी समस्या हो रही है, क्योंकि उनका चावल अब Puerto Rico जैसे बाजारों में भी नहीं बिक रहा।

ट्रंप ने और क्या कहा?
जब ट्रंप ने पूछा कि कौन-कौन से देश ऐसा कर रहे हैं, तो केनेडी ने कहा कि भारत, थाईलैंड और चीन। इस पर ट्रंप ने कहा कि इन देशों पर कड़े आयात कर लगाए जाएंगे और समस्या तुरंत हल हो जाएगी। ट्रंप ने अपने अधिकारियों से कहा कि वे इन देशों के नाम नोट करें और पूछताछ करें कि भारत को यह करने की अनुमति क्यों है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य उद्योगों की तरह चावल उद्योग को भी खोना नहीं चाहता।उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके टैरिफ वाले फैसलों को मंजूरी दे देता है, तो वह एक दिन में इस समस्या को हल कर देंगे।

ये भी पढ़ें -प्राकृतिक खेती ही भविष्य: कृषि मंत्री

कितना होता है निर्यात?
दूसरी ओर, भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा चावल उत्पादन करने वाला और सबसे बड़ा चावल निर्यात करने वाला देश है। अकेले 2024–25 में भारत का वैश्विक निर्यात हिस्सा 30 प्रतिशत से ज़्यादा है। हालांकि, अमेरिका में भारत केवल 2.34 लाख टन चावल ही भेजता है, जो उसकी कुल बासमती निर्यात मात्रा का सिर्फ़ 5 प्रतिशत है।अमेरिका में भारतीय चावल में 'सोना मसूरी' किस्म की सबसे ज़्यादा मांग है।

भारतीय चावल उद्योग का क्या कहना है ?
आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन पहले ही भारतीय चावल पर 50 प्रतिशत तक आयात कर लगा चुका है। लेकिन भारतीय चावल निर्यातकों का मानना है कि यह सिर्फ़ अस्थायी समस्या है और भारतीय चावल अब भी पाकिस्तान और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में सस्ता और लोकप्रिय है। इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष प्रेम गर्ग का कहना है कि भारत अभी भी कीमत और गुणवत्ता में मजबूती रखता है और अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdonald trumpkheti kisaniNews PotliRice exporttrump tariffखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs