News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई
एग्री बुलेटिन

टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। गुजरात के मधुसूदन भोर टिशु कल्चर तकनीक से आलू की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। 2024 में उन्होंने 10 एकड़ में आलू की खेती से करीब 38 लाख रुपये की कमाई

NP

Thamir·Correspondent·25 Jan 2025· 3 min read

टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। गुजरात के मधुसूदन भोर टिशु कल्चर तकनीक से आलू की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। 2024 में उन्होंने 10 एकड़ में आलू की खेती से करीब 38 लाख रुपये की कमाई की। उन्होंने आलू की पारंपरिक खेती छोड़कर हाईटेक तरीका अपनाया और अब उन्हें बंपर पैदावार मिल रही है।

मधुसूदन भोर पुणे जिले के रांजनी गांव में रहते हैं। वो पिछले 7 साल से खेती कर रहे हैं। पहले वो गन्ने की खेती करते थे। उनके पास 15 एकड़ जमीन है, जिसमें 4 एकड़ में केला, 1 एकड़ में गेहूं और 10 एकड़ में आलू लगाया था।
मधुसूदन बताते हैं कि, उन्होंने दो साल पहले आलू की खेती शुरू की। शुरुआत में वो पारंपरिक तरीके से आलू उगाते थे, लेकिन जब उनके मामा ने टिशु कल्चर आलू की खेती के बारे में बताया, तो उन्होंने टिशु कल्चर आलू लगया। टिशु कल्चर आलू एक तरह से बिना मिट्टी के हवा में तैयार किए हुए बीज होते हैं। ये बीज रोगमुक्त और जेनेटिक रूप से शुद्ध होते हैं।

ये भी पढ़ें -उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही है सब्सिडी, 4 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन

टिशु कल्चर आलू की फसल से कमाई

मधुसूदन बताते हैं कि, इस साल प्रति एकड़ लगभग 17 टन आलू की पैदावार हुई है। उन्हें आलू का दाम 24 रुपये प्रति किलो मिला, जिससे प्रति एकड़ लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये की कमाई हुई। 10 एकड़ आलू की खेती से 38 लाख रुपये की कमाई हुई।

आलू की बुआई का सही समय

मधुसूदन पहले वे बाजार से आलू के बीज खरीदते थे, जिसमें अधिक मात्रा में बीज लगाने के बावजूद उत्पादन कम होता था। टिशु कल्चर में उत्पादन अच्छा होता है, इसलिए उन्होंने जैन कंपनी का टिशु कल्चर बीज लगाया। मधुसूदन कहते हैं कि, सितंबर के पहले हफ्ते में टिशू कल्चर एयर बीज की बुआई की जाती है, जो नवंबर के आखिरी हफ्ते तक तैयार हो जाता है। एक एकड़ की बुआई में करीब एक टन बीज लगता है।

ये भी पढ़ें - IISR, लखनऊ के वैज्ञानिकों की सलाह…जनवरी में गन्ने की कटाई के दौरान किसान इन बातों का रखें ध्यान

फसल की सिंचाई

टिशु कल्चर के बीज बोने के बाद सिंचाई के लिए उन्होंने ड्रिप सिस्टम का उपयोग किया। ड्रिप सिस्टम से पौधों को समान रूप से पानी मिलता है, और कम पानी में भी खेती हो जाती है। अगर फ्लड विधि से सिंचाई की जाए, तो पानी अधिक मात्रा में पौधों तक पहुंचता है, जिससे पौधों के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

टिशु कल्चर आलू के बीज विक्रेता महेंद्र भोर बताते हैं कि, पहले जो बीज बाजार में उपलब्ध होते थे, वो छोटे आकार के होते थे, और एक एकड़ में 5-6 कुंटल बीज लगाने के बाद भी उत्पादन कम होता था। 2021 में पहली बार जैन कंपनी का टिशु कल्चर बीज लगाया। पारंपरिक बीज से जहां एक एकड़ में 100-150 बोरियां आलू की पैदावार होती थी, वहीं टिशु कल्चर बीज से 250-300 बोरियां आलू की पैदावार होने लगी।

भारत वैश्विक आलू उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जबकि हर साल चीन 207.2 मिलियन टन की आलू उत्पादन के साथ पहले स्थान पर है। भारत हर साल 53.7 मिलियन टन आलू उत्पादन करता है। भारत और चीन मिलकर विश्व के कुल 36% आलू उत्पादन करते हैं। कृषि और किसान कल्याण विभाग के अनुसार, भारतीय किसानों ने 2022-23 में 23.46 लाख हेक्टेयर भूमि पर आलू की बुवाई की, जिससे 597 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ।

News Potli.
Clip & Share
“

— टिशु कल्चर आलू से बंपर उत्पादन, 10 एकड़ से 38 लाख की कमाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculturenewspotlitissue culturetissue culture potatotissue culture technology
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs