Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?
एग्री बुलेटिन

टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल में सही समय और सही मात्रा में NPK स्प्रे करने से पैदावार और दाने की गुणवत्ता दोनों बढ़ती है। फुटाव, बूट और दूधिया अवस्था—इन तीन अहम चरणों पर अलग-अलग NPK का छिड़क

NP

Pooja Rai· Correspondent

17 जनवरी 2026· 2 min read

agricultureagriculture newskheti kisani
टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?

टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की फसल में सही समय और सही मात्रा में NPK स्प्रे करने से पैदावार और दाने की गुणवत्ता दोनों बढ़ती है। फुटाव, बूट और दूधिया अवस्था—इन तीन अहम चरणों पर अलग-अलग NPK का छिड़काव करने से कल्ले बढ़ते हैं, बालियां मजबूत बनती हैं और दाने मोटे व वजनदार होते हैं। सही समय, उचित पानी और सावधानियों के साथ किया गया स्प्रे बेहतर उत्पादन की कुंजी है।

गेहूं की खेती में टाइमिंग और मात्रा दोनों की बड़ी भूमिका होती है। बुवाई से लेकर सिंचाई, खाद, दवा और कटाई तक हर काम सही समय और सही मात्रा में किया जाए, तभी फसल की गुणवत्ता और पैदावार बेहतर होती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए अहम जानकारी साझा की है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि गेहूं की फसल में सही अवस्था पर संतुलित मात्रा में NPK का स्प्रे किया जाए, तो न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि दाने का वजन, चमक और गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इसी वजह से गेहूं की फसल में तीन महत्वपूर्ण चरणों पर NPK स्प्रे को जरूरी बताया जा रहा है।

गेहूं में NPK स्प्रे के तीन अहम चरण
1. फुटाव अवस्था (30–45 दिन) इस अवस्था में NPK 19:19:19 का स्प्रे करने की सलाह दी जाती है। इससे फसल में कल्ले ज्यादा निकलते हैं और जड़ें मजबूत होती हैं, जो आगे की पैदावार की नींव बनती हैं।
2. बूट अवस्था (70–85 दिन) इस समय NPK 0:52:34 का छिड़काव लाभकारी होता है। इससे बालियों के बनने में मदद मिलती है और दानों की संख्या बढ़ती है।
3. दूधिया अवस्था (दाना भरते समय) दाना भरने के समय NPK 0:0:50 का स्प्रे करने से दाने मोटे, चमकदार और वजनदार बनते हैं, जिससे कुल उपज में इज़ाफा होता है।

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में सेब की अति सघन बागवानी पर ज़ोर, किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

इन बातों का रखें ध्यान
स्प्रे करते समय रखें ये सावधानियां प्रति एकड़ 150–200 लीटर पानी का उपयोग करें। स्प्रे सुबह ओस सूखने के बाद या शाम को करें। खरपतवार नाशी दवाओं के साथ NPK न मिलाएं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसान गेहूं की फसल में इन तीनों चरणों पर सही NPK स्प्रे करते हैं, तो उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता में भी स्पष्ट सुधार देखा जा सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— टाइमिंग और मात्रा का खेल: बेहतर उत्पादन के लिए कब करना चाहिए गेहूं में NPK स्प्रे?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs