News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. टमाटर के दाम बढ़ने की ये है वजह, जाने कब आएगी क़ीमतों में गिरावट
एग्री बुलेटिन

टमाटर के दाम बढ़ने की ये है वजह, जाने कब आएगी क़ीमतों में गिरावट

इकोनॉमिक टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार एक सरकारी अधिकारी बताया है कि टमाटर की खुदरा कीमत, जो राष्ट्रीय राजधानी में 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, आने वाले हफ्तों में कम होने की उम्मीद है क्

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Jul 2024· 3 min read

टमाटर के दाम बढ़ने की ये है वजह, जाने कब आएगी क़ीमतों में गिरावट

टमाटर के दाम बढ़ने की ये है वजह, जाने कब आएगी क़ीमतों में गिरावट

नई दिल्ली।दिल्ली में टमाटर(Tomato) की खुदरा कीमतें 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं, आने वाले हफ्तों में कम होने की उम्मीद है।टमाटर सहित दूसरी सब्ज़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए खराब मौसम की वजह से हाल ही में सप्लाई में आई रुकावटों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट के अनुसार टमाटर के साथ आलू और प्याज की कीमतें भी जल्द ही स्थिर होंगी।

इकोनॉमिक टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार एक सरकारी अधिकारी बताया है कि टमाटर की खुदरा कीमत, जो राष्ट्रीय राजधानी में 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, आने वाले हफ्तों में कम होने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिणी राज्यों से सप्लाई में सुधार होगा। और कहा कि आलू और प्याज की कीमतें, जो सप्लाई में रुकावट के कारण बढ़ी थीं, जल्द ही स्थिर होंगी।

ये पढ़ें -डेयरी बिजनेस के लिए 31 लाख रुपए की सब्सिडी… ऐसे आवेदन कर आप भी उठा सकते हैं फायदा

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें ऊंची चल रही हैं। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अधिक बारिश से सप्लाई बाधित हुई, जिससे उपभोक्ता क्षेत्रों में कीमतें बढ़ गईं।उन्होंने आगे कहा कि नई दिल्ली में टमाटर की कीमत बढ़कर 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, लेकिन अगर भारी बारिश से सप्लाई बाधित नहीं होती है तो इसमें कमी आने की संभावना है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई को दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले की अवधि में 150 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मुंबई में, कीमत 83 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 12 जुलाई को 65.21 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि पिछले साल यह 53.36 रुपये प्रति किलोग्राम था।
वर्तमान में, दिल्ली को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से टमाटर की आपूर्ति मिल रही है। अधिकारी ने कहा की जैसे ही आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से हाइब्रिड टमाटर राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचेंगे, कीमतें कम होने लगेंगी।

सरकार की टमाटर की सब्सिडी वाली बिक्री फिर से शुरू करने की योजना नहीं है, यह उपाय पिछले साल लागू किया गया था जब कीमत 110 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक हो गई थी। अधिकारी ने विश्वास जताया कि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आपूर्ति में सुधार होने पर कीमतें 1-2 सप्ताह के भीतर सामान्य हो जाएंगी।

आलू और प्याज़ के बढ़ते दाम को ले के अधिकारी ने बताया कि भारत के पास 283 लाख टन आलू भंडारित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम उत्पादन के बावजूद घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। महाराष्ट्र के थोक बाजारों में प्याज की कीमतें कम हो गई हैं, सितंबर में नई फसल के आगमन के साथ इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है।

सरकार आने वाले हफ्तों में प्राइस स्टेबल करने की दिशा में काम कर रही है, बशर्ते प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कोई और व्यवधान न हो।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— टमाटर के दाम बढ़ने की ये है वजह, जाने कब आएगी क़ीमतों में गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipotato pricetomato price hike
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs