News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद
एग्री बुलेटिन

ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद

देश में इस साल गेहूं की फसल अच्छी हालत में है और ज्यादा रकबे में बुवाई होने से उत्पादन पिछले साल के 117.94 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पार कर सकता है। समय पर बुवाई और अनुकूल मौसम के चलते गेहूं का उत्पादन

NP

Pooja Rai·Correspondent·15 Jan 2026· 2 min read

ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद

ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद

देश में इस साल गेहूं की फसल अच्छी हालत में है और ज्यादा रकबे में बुवाई होने से उत्पादन पिछले साल के 117.94 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पार कर सकता है। समय पर बुवाई और अनुकूल मौसम के चलते गेहूं का उत्पादन 120 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

देश में इस बार गेहूं की पैदावार पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ज्यादा रकबे में बुवाई और अनुकूल मौसम की वजह से गेहूं का उत्पादन पिछले साल के 117.94 मिलियन टन से भी अधिक होने की उम्मीद है।

पिछले साल से बेहतर उत्पादन संभव
कृषि मंत्री ने कहा कि फिलहाल गेहूं की फसल की हालत अच्छी है और कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुल मिलाकर इस साल उत्पादन पिछले साल से बेहतर रहने की संभावना है।

32 मिलियन हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में बुवाई
आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक एम. एल. जाट ने भी बताया कि गेहूं की बुवाई 32 मिलियन हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में हो चुकी है और फसल की स्थिति मजबूत बनी हुई है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो उत्पादन 120 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। उन्होंने इसकी वजह समय पर और जल्दी बुवाई को बताया।

ये भी पढ़ें - कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

73 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में जलवायु अनुकूल किस्में
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2025–26 रबी सीजन में 2 जनवरी तक गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड 33.41 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 32.80 मिलियन हेक्टेयर था।इस बार बोए गए गेहूं के 73 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में जलवायु के अनुकूल और पोषक तत्वों से भरपूर उन्नत किस्मों के बीज इस्तेमाल किए गए हैं, जो मौसम के उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से सहन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गेहूं रबी सीजन की मुख्य फसल है। इसकी बुवाई पूरी हो चुकी है और मार्च से कटाई शुरू होगी। भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanwheat new varietywheat productionखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs