News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र
एग्री बुलेटिन

जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जीनोम एडिटेड चावल का विरोध करते हुए कहा कि यह किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण के लिए खतरा है। उन्होंने सरकार से देसी किस्मों को बढ़ावा देने और तकनीक की जैव स

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Sep 2025· 2 min read

जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जीनोम एडिटेड चावल का विरोध करते हुए कहा कि यह किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण के लिए खतरा है। उन्होंने सरकार से देसी किस्मों को बढ़ावा देने और तकनीक की जैव सुरक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ICAR द्वारा जारी की गई जीनोम एडिटेड (GE) चावल की दो नई किस्मों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार इन्हें जल्द ही किसानों और उपभोक्ताओं तक पहुँचाने की तैयारी कर रही है, लेकिन यह फसलें किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण तीनों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं।

देसी किस्में बिना जीएम तकनीक के भी दे सकती हैं ज्यादा उपज
टिकैत ने अपने पत्र में कहा कि BKU लंबे समय से जीएम फसलों (GM Crops) के खतरों को लेकर आवाज उठाता रहा है। उनका कहना है कि सरकार यह मानकर चल रही है कि ऐसी फसलें ज्यादा पैदावार देती हैं, लेकिन भारत और दूसरे देशों के कई उदाहरण बताते हैं कि देसी किस्में बिना जीएम तकनीक के भी ज्यादा उपज दे सकती हैं।

टिकैत ने उठाए बड़े सवाल

जीन एडिटिंग में भी बाहरी वायरस और बैक्टीरिया के जीन का इस्तेमाल होता है, जिससे सेहत और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है।

इससे देसी चावल की किस्में खराब हो सकती हैं, जैसा पहले कपास में देखा गया।

जीन एडिटिंग तकनीक पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, इसमें गलत बदलाव भी हो सकते हैं।

भारत में चावल को सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है, लेकिन जीन एडिटेड धान इस परंपरा के लिए उपयुक्त नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें - किसानों की सहूलियत के लिए 5 दिन का विशेष अभियान, मंडियों को किया जा रहा तैयार

देसी किस्मों पर जोर
टिकैत ने कहा कि भारत में पहले से ही कई देसी चावल की किस्में मौजूद हैं जो सूखा, खारा पानी और कम संसाधनों में भी अच्छी पैदावार देती हैं। सरकार और ICAR को इन्हें बढ़ावा देना चाहिए, न कि जीन एडिटेड बीजों को। उन्होंने यह भी मांग की कि अगर सरकार और वैज्ञानिक इस तकनीक पर इतना भरोसा करते हैं तो इसकी पूरी जैव सुरक्षा रिपोर्ट और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgenome edited ricekheti kisaniNews PotliRAKESH TIKAITShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs