News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते
एग्री बुलेटिन

जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते

जीएसटी काउंसिल ने बड़ा टैक्स सुधार करते हुए अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% रखने का फैसला किया है, जो 22 सितंबर से लागू होगा। इससे ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, बायो-पेस्टीसाइड्स और सिंचाई उपकरणों पर जीएसटी घटकर

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Sep 2025· 3 min read

जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते

जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते

जीएसटी काउंसिल ने बड़ा टैक्स सुधार करते हुए अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% रखने का फैसला किया है, जो 22 सितंबर से लागू होगा। इससे ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, बायो-पेस्टीसाइड्स और सिंचाई उपकरणों पर जीएसटी घटकर 5% हो गया है, जिससे किसानों को सीधी राहत मिलेगी। रोज़मर्रा की चीजें जैसे घी, मक्खन और नमकीन भी सस्ते होंगे। वहीं, दूध, पनीर, भारतीय ब्रेड पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। जबकि पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट जैसी चीजों पर 40% टैक्स लगाया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में बुधवार को बड़ा सुधार किया गया। अब देश में केवल दो प्रमुख जीएसटी स्लैब रहेंगे, 5% और 18%। पहले के 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। यह नया नियम 22 सितंबर से लागू होगा। इस फैसले से कई रोज़मर्रा की चीजें और खेती से जुड़ी सामग्री सस्ती हो जाएगी।

किसानों के लिए बड़ी राहत
किसानों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। अब ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर जीएसटी घटाकर सिर्फ 5% कर दिया गया है। बायो-पेस्टीसाइड्स, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर और कृषि-बागवानी मशीनों पर भी टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है। इसका मतलब है कि खेती के लिए जरूरी साधन अब किसानों को सस्ते मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - 11 महीनों में धान की खरीद 4% बढ़ी, सरकार बेचने की तैयारी में

इन चीजों पर 5% GST
रोज़मर्रा के उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। अब मक्खन, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड्स, नमकीन, भुजिया और मिक्सचर पर जीएसटी घटकर 5% हो गया है। वहीं, प्राकृतिक मेन्थॉल, उर्वरक, हस्तशिल्प, मानव निर्मित रेशा और सूत पर भी अब केवल 5% जीएसटी लगेगा।
सबसे बड़ी राहत यह है कि यूएचटी दूध, पनीर छेना, भारतीय ब्रेड और पराठों पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। पहले इन पर 5% टैक्स लिया जाता था।

पान मसाला और तंबाकू पर अब 40% जीएसटी
लक्जरी और हानिकारक चीजों को छोड़कर आम लोगों और किसानों को राहत देने के मकसद से यह सुधार किया गया है। पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी जैसी चीजों पर अब 40% जीएसटी लगाया जाएगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह फैसला आम नागरिक, किसान और मजदूर सभी को राहत देने के लिए लिया गया है। सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भी इस कदम का समर्थन किया है।
कुल मिलाकर सरकार ने टैक्स ढांचे को सरल बनाकर रोज़मर्रा की चीजों और खेती के सामान को सस्ता किया है, जिससे किसानों और आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsGSTGST councilkheti kisaniNews Potlinirmala sitharamanखेती किसानीजीएसटी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs