Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी
एग्री बुलेटिन

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अप्रैल 2025· 2 min read

farmers protestkhanauri borderkisan andoaln
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे। आपको बता दें कि बीते दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

जगजीत सिंह डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के वरिष्ठ नेता हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर वह पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। लेकिन अब उन्होंने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

महापंचायत में डल्लेवाल ने क्या कहा?
फतेहगढ़ साहिब में किसानों की महापंचायत को डल्लेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि MSP और अन्य किसान मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने हम पर बहुत बड़ा हमला किया है। आंदोलन चल रहा है, चलता रहेगा और अंत तक जारी रहेगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार ये क्यों कह रही है कि रास्ता खोलना इंडस्ट्रियलिस्ट की मांग थी, इन्होंने अपने नेता अरविंद केजरीवाल को बचाने और लुधियाना की सीट जीतने के लिए एक बिका हुआ समझौता किया है। दिल्ली हारने के बाद आप सरकार घबराई हुई थी, उसको डर था कि उनका सुप्रीमो जेल न चला जाए।

डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सामने पंजाब सरकार नतमस्तक हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों पर हमला नहीं किया बल्कि पूरे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। न तो इस सरकार को बेटियों, माताओं के सम्मान का पता है और न ही बुजर्गों के। डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन जारी है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs