News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. छोटी जोत वाले किसानों के लिए किफायती कृषि यंत्र बनाना जरूरी– कृषि मंत्री शिवराज सिंह
एग्री बुलेटिन

छोटी जोत वाले किसानों के लिए किफायती कृषि यंत्र बनाना जरूरी– कृषि मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब के किसानों से मिले। खेतों में जाकर फसल और उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही पटियाला के अमरगढ़ का दौरा कर कृ

NP

Pooja Rai·Correspondent·06 Jun 2025· 4 min read

छोटी जोत वाले किसानों के लिए किफायती कृषि यंत्र बनाना जरूरी– कृषि मंत्री शिवराज सिंह

छोटी जोत वाले किसानों के लिए किफायती कृषि यंत्र बनाना जरूरी– कृषि मंत्री शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब के किसानों से मिले। खेतों में जाकर फसल और उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही पटियाला के अमरगढ़ का दौरा कर कृषि यंत्रों के कारखाने में विभिन्न कृषि मशीनों, यंत्रों और उपकरणों को देखा। उन्होंने कहा कि आज भी देश की 50 फीसदी आबादी की आजीविका का स्रोत्र कृषि ही है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हम जो प्रमुख काम करना चाहते हैं, उसमें 145 करोड़ के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराना, खेती को किसानों के लिए फायदेमंद बनाना और भारत को विश्व में फूड बास्केट के रूप में स्थापित करना शामिल हैं।

किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है ‘विकसित भारत’ और हम उसी के लिए लक्ष्यबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। एक वैभवशाली भारत, एक गौरवशाली भारत, एक संपन्न भारत, एक समृद्ध भारत, एक शक्तिशाली भारत, यही हमारी परिकल्पना है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान में चौथी तिमाही में देश ने 7.5 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जिसमें 5.4 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है। 18 प्रतिशत से ज्यादा अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी है।
इस अवसर पर पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसाल, डॉ. बसंत गर्ग, सचिव, पंजाब कृषि विभाग, वैज्ञानिक व अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे।

पंजाब के किसानों के लिए कहा
चौहान ने कहा कि मैं पंजाब की धरती को बारंबार नमन करता हूं। देश के अन्न भंडार भरने में पंजाब के किसानों का बहुत योगदान है। एक समय था जब हम अमेरिका का निम्न गुणवत्ता वाला गेहूं खाने के लिए विवश थे, लेकिन आज स्थिति में ऐसा सुधार आया है कि हम अच्छे गुणवत्ता वाले गेहूं-चावल का उत्पादन भी कर रहे हैं और विदेशों में भी इसका निर्यात कर रहे हैं। भारत के बासमती चावल की विदेशों में अत्यधिक मांग है। लेकिन हमें और आगे बढ़ना है इसलिए हमारा लक्ष्य है समृद्ध किसान और विकसित खेती।

ये भी पढ़ें - सीमांत किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग के लिए करना होगा प्रोत्साहित…‘नेशनल एग्रो-आर ई समिट 2025’ में बोले कृषि मंत्री

कृषि तकनीक पर जोर
चौहान ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन की लागत कम करने जैसे दो काम हमें एक साथ लक्ष्यबद्ध होकर करने होंगे। उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छे बीज जरूरी है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को बदलती जलवायु के अनुसार अधिक तापमान सहनशीलता वाले बीज विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शोध आधारित जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में आगे बढ़ना होगा। खेती के लिए अब आधुनिकतम तकनीकों और पद्धतियों को अपनाना होगा। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और श्रम व लागत भी घटेगी। कटाई के साथ-साथ रोपाई भी अब मशीनों से हो सकती है। उन्होंने कहा कि कटाई के लिए अब बहुउद्देशीय हार्वेस्टर (फसल कटाई मशीन) उपलब्ध है, जिससे किसानों को लागत और श्रम की बचत में अत्यधिक लाभ हो रहा है।

ब्राजील यात्रा की बात बतायी
उन्होंने कहा कि कृषि के परिदृश्य को बदलना है तो ठोस कदम उठाने होंगे। समस्याओं का समाधान निकलना चाहिए। हमारे नवाचारों से निर्मित मशीनें आज देश के साथ-साथ विदेशों के लिए भी कारगर सिद्ध हो रही है। चौहान ने बताया कि हाल ही मैं ब्राजील यात्रा पर गया था वहां भी आधुनिक यंत्रों का कृषि में उपयोग हो रहा है, लेकिन भारत और विदेश की खेती की स्थितियों में काफी अंतर है। हमारे देश के किसानों के खेत का क्षेत्रफल दुनिया के अन्य किसानों के खेतों के क्षेत्रफल की तुलना में कम हैं।

दुनिया को कृषि यंत्र निर्यात करने की दिशा में करना होगा काम
शिवराज सिंह ने कहा कि हमें दुनिया को कृषि यंत्र निर्यात करने की दिशा में भी काम करना चाहिए। जिसके लिए राज्य सरकारों को भी मिलकर काम करना होगा। हमें विदेशों की आवश्यकता के अनुसार निर्यात के लिए कृषि यंत्र बनाने चाहिए और साथ ही अपने देश के छोटी जोत वाले किसानों के लिए भी कृषि यंत्र बनाने पर जोर देना होगा। इन यंत्रों की कीमत भी ऐसी होनी चाहिए जिसे हमारे किसानों बिना आर्थिक दबाव के खरीद सके।

मशीनीकरण को लेकर विस्तार से होगी चर्चा
उन्होंने कहा सब्सिडी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सब्सिडी उन्हें ही मिलनी चाहिए जो असल में उसके हकदार हैं।अंत में चौहान ने कहा कि आगे मशीनीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उद्योग जगत के लोगों से भी मिलकर इसे नई दिशा देने का काम किया जाएगा। मुझे खुशी है कि वैश्विक स्पर्धा करने लायक कृषि यंत्रों का अब हमारे अपने देश में निर्माण हो रहा है। खेती की हर समस्या का समाधान किसान भाइयों-बहनों से बातचीत के बाद ही तय किया जाएगा, ताकि भारत आगे बढ़ सके और हम दुनिया को दिशा दिखा सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— छोटी जोत वाले किसानों के लिए किफायती कृषि यंत्र बनाना जरूरी– कृषि मंत्री शिवराज सिंह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotlipunjabShivraj Singh Chouhanviksit krishi sankalp abhiyanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs