Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. छत में सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही है 36,430 रुपये
एग्री बुलेटिन

छत में सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही है 36,430 रुपये

पटना। अगर आप अपने घर की छत पर बागवानी करने का शौक रखते हैं, तो बिहार सरकार "छत पर बागवानी योजना" के तहत 75% की छूट दे रही है। राज्य सरकार अब उन लोगों को सब्सिडी दे रही है जो छत पर सब्जियां उगाना चाहते

NP

Thamir· Correspondent

19 दिसंबर 2024· 2 min read

छत में सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही है 36,430 रुपये

पटना। अगर आप अपने घर की छत पर बागवानी करने का शौक रखते हैं, तो बिहार सरकार "छत पर बागवानी योजना" के तहत 75% की छूट दे रही है। राज्य सरकार अब उन लोगों को सब्सिडी दे रही है जो छत पर सब्जियां उगाना चाहते हैं। खासकर अगर आप बिहार के पटना, गया, भागलपुर, या मुजफ्फरपुर में रहते हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

बिहार सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार शहरी क्षेत्रों में बागवानी को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना को दो श्रेणियों में लागू किया गया है: बेड फार्मिंग और गमला फार्मिंग। आप घर की छत पर मुली, गाजर, पत्तेदार सब्जियां, धनिया, कद्दू या फल उगा सकते हैं। इन सब्जियों का उपयोग आप घर में ही कर सकते हैं या बाजार में बेच सकते हैं।

ये भी पढ़ें -पपीता और हरी मिर्च की खेती से सालाना 80-90 लाख रुपए कमा रहा महाराष्ट्र का ये किसान

बेड फार्मिंग -इस योजना के तहत बिहार सरकार आपको 75% तक की सब्सिडी दे रही है। अगर आप 300 वर्ग फीट में बेड फार्मिंग करना चाहते हैं, तो प्रति इकाई 48,574 रुपये की लागत में 75% की सब्सिडी मिलेगी। इसका मतलब आपको मात्र 12,000 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि बाकी 36,430 रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी।

गमला फार्मिंग

अगर आप गमलों में सब्जियां उगाने का सोच रहे हैं, तो प्रति इकाई 8,975 रुपये की लागत पर 75% की सब्सिडी दी जाएगी। यानी आपको महज 2,200 रुपये खर्च करने होंगे, और 6,731 रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाएगी।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा और संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस योजना का फायदा उठाकर आप अपने घर में जैविक सब्जियां उगा सकते हैं और साथ ही अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।

अगर आप किसान हैं और छत पर सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप नजदीकी कृषि केंद्र या कृषि अधिकारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— छत में सब्जियां उगाने के लिए सरकार दे रही है 36,430 रुपये

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs