News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन
एग्री बुलेटिन

चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन

सरकार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य(MSP) बढ़ाने, निर्यात और एथनॉल आवंटन जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है, क्योंकि गन्ना किसानों का बकाया तेजी से बढ़ रहा है। खाद्य सचिव ने कहा कि अगले एक महीने में ऐसे फ

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Dec 2025· 3 min read

चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन

चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन

सरकार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य(MSP) बढ़ाने, निर्यात और एथनॉल आवंटन जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है, क्योंकि गन्ना किसानों का बकाया तेजी से बढ़ रहा है। खाद्य सचिव ने कहा कि अगले एक महीने में ऐसे फैसले लिए जाएंगे, जिससे उद्योग को राहत मिले और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।

नई दिल्ली। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा है कि सरकार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य(MSP) बढ़ाने और चीनी उद्योग को राहत देने के अन्य उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि जनवरी के मध्य से गन्ना किसानों का बकाया तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है।

ISMA ने क्या कहा?
भारतीय चीनी एवं जैव-ईंधन विनिर्माता संघ (ISMA) के मुताबिक, गन्ने का बकाया लगातार बढ़ रहा है। 30 नवंबर तक अकेले महाराष्ट्र में यह बकाया करीब 2,000 करोड़ रुपये पहुंच चुका था। मिलों का कहना है कि ज्यादा चीनी स्टॉक, उत्पादन लागत बढ़ना, एथनॉल के लिए कम आवंटन, घरेलू कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजार में ज्यादा उत्पादन के कारण उन्हें नकदी की दिक्कत हो रही है।

चीनी का MSP बढ़ाने पर विचार
ISMA की वार्षिक बैठक के दौरान खाद्य सचिव ने कहा कि सरकार को इस समस्या की समय-सीमा का अंदाजा है और अगले एक महीने में ऐसे फैसले लिए जाएंगे, जिससे उद्योग को राहत मिले और किसानों को समय पर भुगतान हो सके।
सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें चीनी का MSP बढ़ाना, 15 लाख टन से ज्यादा चीनी निर्यात की अनुमति देना और एथनॉल के लिए अधिक आवंटन शामिल है। फिलहाल फरवरी 2019 से चीनी का MSP 31 रुपये प्रति किलो है, जिसे ISMA बढ़ाकर 41.66 रुपये प्रति किलो करने की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें - गेहूं में पहली सिंचाई और खाद देने का सही समय, कई फसलों के लिए पूसा की नई फसल सलाह

अतिरिक्त चीनी एक बड़ी चुनौती
सरकार ने माना है कि इस साल अतिरिक्त चीनी एक बड़ी चुनौती है। अनुमान है कि 2025-26 सीजन में देश में करीब 3.43 करोड़ टन चीनी का उत्पादन होगा। हालांकि एथनॉल के लिए केवल 28 प्रतिशत चीनी का ही उपयोग हो पा रहा है, जिससे लगभग 34 लाख टन चीनी ही एथनॉल में जाएगी।

15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे चुकी सरकार
सरकार पहले ही उद्योग को राहत देने के लिए 15 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे चुकी है। खाद्य सचिव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अतिरिक्त स्टॉक न जमा हो और गन्ना किसानों को उनका पैसा समय पर मिले।
ISMA के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि मौजूदा हालात 2018-19 जैसे हैं, जब गन्ने का बकाया 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था और सरकार को MSP बढ़ाने व निर्यात सब्सिडी देनी पड़ी थी। इस सीजन में अब तक 1 से 1.5 लाख टन चीनी निर्यात के लिए अनुबंध हो चुके हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
ethanol productionISMANews Potlisugar exportsugar industrysugar MSPSUGAR PRODUCTION
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs