News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. घरेलू भंडार मजबूत, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को दी मंजूरी
एग्री बुलेटिन

घरेलू भंडार मजबूत, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2022 से लगे प्रतिबंध में आंशिक ढील देते हुए 5 लाख टन गेहूं उत्पादों (आटा, मैदा, सूजी) के निर्यात की अनुमति दी है। देश में रिकॉर्ड उत्पादन और पर्याप्त भंडार के बीच यह फैसला लिया गया है,

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Jan 2026· 3 min read

घरेलू भंडार मजबूत, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को दी मंजूरी

घरेलू भंडार मजबूत, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2022 से लगे प्रतिबंध में आंशिक ढील देते हुए 5 लाख टन गेहूं उत्पादों (आटा, मैदा, सूजी) के निर्यात की अनुमति दी है। देश में रिकॉर्ड उत्पादन और पर्याप्त भंडार के बीच यह फैसला लिया गया है, जिससे विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भारतीय ब्रांड्स के गेहूं उत्पाद मिल सकेंगे। हालांकि, निर्यात की समय-सीमा और मात्रा को लेकर उद्योग को अभी स्पष्टता का इंतजार है।

गेहूं की नई फसल की कटाई अप्रैल से शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने गेहूं उत्पादों के निर्यात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने वर्ष 2022 से लगे प्रतिबंध में आंशिक ढील देते हुए 5 लाख टन गेहूं से बने उत्पादों के निर्यात की अनुमति दे दी है। इससे विदेशों में रहने वाले भारतीयों को भारत की जानी-पहचानी कंपनियों का आटा, मैदा और सूजी आसानी से मिल सकेगा।

कितना और कैसे होगा निर्यात
DGFT ने 16 जनवरी को जारी अधिसूचना में कहा है कि गेहूं और उससे बने उत्पादों का निर्यात अब भी प्रतिबंधित श्रेणी में रहेगा, लेकिन HS कोड 1101 के तहत आटा, मैदा, सूजी (समोलिना), होल व्हीट आटा और उससे जुड़े उत्पादों का कुल 5 लाख टन तक निर्यात विशेष अनुमति (एक्सपोर्ट ऑथराइजेशन) के जरिए किया जा सकेगा। इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उद्योग की लंबे समय से मांग
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य मंत्रालय ने नवंबर 2025 में उद्योग की मांग को DGFT को भेजा था। उद्योग का कहना था कि देश में गेहूं का पर्याप्त भंडार है और उत्पादन भी अच्छा रहने वाला है, इसलिए आटा, सूजी और मैदा के निर्यात की अनुमति दी जाए। शुरुआत में 10 लाख टन तक निर्यात की अनुमति देने का सुझाव भी दिया गया था।आपको बता दें कि मई 2022 से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध है और अक्टूबर 2022 से गेहूं उत्पादों का निर्यात भी बंद किया गया था।

ये भी पढ़ें- यूपी का आलू बना वैश्विक ब्रांड, हाथरस से बढ़ा निर्यात

रिकॉर्ड उत्पादन से मजबूत स्थिति
भारत में 2024-25 में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन 117.54 मिलियन टन रहा है। सरकार ने 2025-26 के लिए 119 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।कृषि मंत्रालय के अनुसार 9 जनवरी तक गेहूं की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है और रकबा 334.17 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से ज्यादा है।सरकार ने 2024-25 में 30 मिलियन टन गेहूं की खरीद की, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। निर्यात पर रोक के चलते घरेलू बाजार में कीमतें भी काफी हद तक नियंत्रित रहीं।

निर्यात में चुनौतियां भी
उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि भारत के निर्यात प्रतिबंध के बाद मध्य-पूर्व देशों में कई नए आटा मिल्स लग गए, जो दुनिया भर में रहने वाले करीब 4 करोड़ भारतीयों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। ऐसे में अब निर्यात की अनुमति मिलने का फायदा मुख्य रूप से आशिर्वाद, फॉर्च्यून और राजधानी जैसे बड़े ब्रांड्स को ही मिलेगा।मिलर्स का मानना है कि तुरंत बड़े ऑर्डर मिलना आसान नहीं होगा।

आगे क्या होगा?
उद्योग का यह भी कहना है कि सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि निर्यात की अनुमति कब से मिलेगी और उसकी वैधता कितने समय तक होगी। अगर अनुमति 31 मार्च तक ही सीमित रहती है, तो पूरे 5 लाख टन का निर्यात करना मुश्किल हो सकता है।
उद्योग का सुझाव है कि अगर निर्यात अगले वित्त वर्ष में भी जारी रखा जाता है, तो निर्यात की मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— घरेलू भंडार मजबूत, सरकार ने 5 लाख टन गेहूं उत्पादों के निर्यात को दी मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsExportkheti kisaniNews Potliwheat flourखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs