News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. घरेलू उत्पादन घटा, यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़ा
एग्री बुलेटिन

घरेलू उत्पादन घटा, यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में घरेलू उत्पादन घटने के कारण भारत का यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़कर 7.17 मिलियन टन हो गया। यूरिया और डीएपी में आयात पर निर्भरता बढ़ी है, जबकि देसी सिंगल सुपर फॉ

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Jan 2026· 3 min read

घरेलू उत्पादन घटा, यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

घरेलू उत्पादन घटा, यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में घरेलू उत्पादन घटने के कारण भारत का यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़कर 7.17 मिलियन टन हो गया। यूरिया और डीएपी में आयात पर निर्भरता बढ़ी है, जबकि देसी सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) की बिक्री और उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार आयात और घरेलू उत्पादन दोनों पर ध्यान दे रही है।

देश में किसानों की खाद की जरूरत पूरी करने के लिए भारत का यूरिया आयात तेजी से बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल–नवंबर) में भारत ने 7.17 मिलियन टन यूरिया आयात किया, जो पिछले साल की तुलना में दो गुना से ज्यादा है।

घरेलू उत्पादन घटा, आयात बढ़ा
फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) के आंकड़ों के अनुसार, यूरिया का आयात 120 प्रतिशत बढ़कर 7.17 मिलियन टन हो गया। वहीं, घरेलू यूरिया उत्पादन 3.7 प्रतिशत घटकर 19.75 मिलियन टन रहा। इस दौरान यूरिया की बिक्री 2.3 प्रतिशत बढ़कर 25.40 मिलियन टन हो गई।FAI के चेयरमैन एस. शंकरसुब्रमण्यम ने कहा कि किसानों की मांग पूरी करने के लिए अच्छी योजना से बिक्री तो बढ़ी है, लेकिन यूरिया और डीएपी के लिए आयात पर बढ़ती निर्भरता चिंता का विषय है।

नवंबर में आयात में तेज उछाल
सिर्फ नवंबर महीने में ही यूरिया आयात 68 प्रतिशत बढ़कर 1.31 मिलियन टन हो गया। इसी महीने यूरिया की बिक्री भी करीब 5 प्रतिशत बढ़ी।वहीं डीएपी खाद के मामले में भी आयात पर निर्भरता बढ़ी है।कुल डीएपी सप्लाई में आयात की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत हो गई है।घरेलू डीएपी उत्पादन 5.2 प्रतिशत घटकर 2.68 मिलियन टन रहा।हालांकि डीएपी की बिक्री लगभग स्थिर रही।जबकि कॉम्प्लेक्स एनपीके खाद का उत्पादन करीब 14 प्रतिशत बढ़ा है ।

ये भी पढ़ें - खाद के संतुलित उपयोग और दुरुपयोग रोकने पर सरकार का फोकस

देसी SSP की मजबूत पकड़
एक अच्छी खबर यह है कि सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) जैसी देसी खाद पर किसानों का भरोसा बढ़ा है।SSP की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 4.16 मिलियन टन हो गई। इसका उत्पादन भी करीब 10 प्रतिशत बढ़ा।FAI का कहना है कि इससे साबित होता है कि देश में ही फॉस्फेटिक खाद का उत्पादन मजबूत हो रहा है।

संगठन इसपर ध्यान देगा
FAI के महानिदेशक डॉ. सुरेश कुमार चौधरी ने कहा कि आंकड़े दो बातें साफ दिखाते हैं पहला नाइट्रोजन और फॉस्फेट खाद के लिए आयात पर निर्भरता बढ़ रही है। दूसरा देसी SSP जैसी खाद की मांग तेजी से बढ़ी है। आगे चलकर संगठन बेहतर योजना, आयात-घरेलू उत्पादन में संतुलन और पोषक तत्वों के सही इस्तेमाल पर ध्यान देगा।
आपको बता दें कि यूरिया एक नियंत्रित खाद है और सरकार इसे सब्सिडी देती है। इसकी कीमत 45 किलो की बोरी पर 242 रुपये है, जो 2012 से अब तक नहीं बदली है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— घरेलू उत्पादन घटा, यूरिया आयात दोगुने से ज्यादा बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfertilizer companieskheti kisaniNews Potliureaurea and DAPurea importखेती किसानीफर्टिलाइज़र एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs