Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन तिलहन का रकबा लगभग स्थिर
एग्री बुलेटिन

ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन तिलहन का रकबा लगभग स्थिर

इस समय देशभर में रबी फसलों की कटाई और जायद फसलों की बुवाई का काम चल रहा है। जायद सीजन में मुख्य रूप से मूंग, उड़द, मक्का और सब्जियों की खेती होती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर दलहन और तिलहन फसलों के अला

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 अप्रैल 2025· 3 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन तिलहन का रकबा लगभग स्थिर

इस समय देशभर में रबी फसलों की कटाई और ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई का काम चल रहा है। जायद सीजन में मुख्य रूप से मूंग, उड़द, मक्का और सब्जियों की खेती होती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर दलहन और तिलहन फसलों के अलावा धान की भी खेती की जाती है।आपको बता दें कि जायद फसलों की बुवाई का सही समय मार्च से अप्रैल तक माना जाता है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 4 अप्रैल तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई 60.22 लाख हेक्टेयर (एलएच) तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में दर्ज 52.4 लाख हेक्टेयर से 15 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने कहा कि जायद सीजन की बुवाई अच्छी चल रही है, और उसे विश्वास है कि इस वर्ष सीजन के अंत तक सामान्य क्षेत्र को कवर कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि जायद फसलों की बुवाई का सही समय मार्च से अप्रैल तक माना जाता है।

मंत्रालय द्वारा जारी साप्ताहिक अपडेट के अनुसार, धान की बुवाई 17 प्रतिशत बढ़कर 31.98 लाख हेक्टेयर हो गई, जबकि पोषक/मोटे अनाज का रकबा 10.7 प्रतिशत बढ़कर 9.86 लाख हेक्टेयर हो गया। मक्का का रकबा 21.2 प्रतिशत बढ़कर 6.22 लाख हेक्टेयर (5.13 लाख हेक्टेयर) हो गया, जबकि ज्वार का रकबा 0.17 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 0.31 लाख हेक्टेयर और बाजरा का रकबा 9.5 प्रतिशत घटकर 3.15 लाख हेक्टेयर हो गया।

ये भी पढ़ें - बीटी कॉटन के बीजों की बढ़ती कीमतों पर राकेश टिकैत ने कृषि मंत्री चौहान को लिखा पत्र

दालों का रकबा भी बढ़ा
ग्रीष्मकालीन दालों का रकबा करीब 26 प्रतिशत बढ़कर 11.04 लाख हेक्टेयर हो गया, जिसका श्रेय मूंग और उड़द की बुवाई में वृद्धि को जाता है। मूंग की फसल की बुआई 24.7 प्रतिशत बढ़कर 8.34 लाख हेक्टेयर हो गई, जबकि उड़द की बुआई 2.52 लाख हेक्टेयर हो गई, जो 1.91 लाख हेक्टेयर से 32 प्रतिशत अधिक है। ग्रीष्मकालीन दालों के प्रमुख उत्पादक मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात हैं। आपको बता दें कि 21.65 लाख हेक्टेयर के सामान्य क्षेत्र में उगाई जाने वाली ग्रीष्मकालीन दालें उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, खासकर जब खरीफ और रबी सीजन के दौरान दालों के उत्पादन में गिरावट आती है।

मूंगफली के रकबे में 4 प्रतिशत गिरावट
हालांकि, तिलहन का रकबा 7.35 लाख हेक्टेयर (7.39 लाख हेक्टेयर) पर लगभग स्थिर है। मूंगफली का रकबा 4 प्रतिशत घटकर 2.96 लाख हेक्टेयर रह गया है, लेकिन तिल का रकबा 23 प्रतिशत बढ़कर 3.97 लाख हेक्टेयर और सूरजमुखी का रकबा 0.28 लाख हेक्टेयर से 0.36 लाख हेक्टेयर रह गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ग्रीष्मकालीन बुवाई क्षेत्र में 15 प्रतिशत की वृद्धि, लेकिन तिलहन का रकबा लगभग स्थिर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs