News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती देगा भारत-EU समझौता: शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती देगा भारत-EU समझौता: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे भारतीय कृषि, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। इस समझौते से चाय, कॉफी, मसाले,

NP

Pooja Rai·Correspondent·29 Jan 2026· 3 min read

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती देगा भारत-EU समझौता: शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती देगा भारत-EU समझौता: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे भारतीय कृषि, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। इस समझौते से चाय, कॉफी, मसाले, फल-सब्जियों और प्रोसेस्ड फूड के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समझौता सिर्फ व्यापार से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक भूमिका को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है और यह विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा।

भारत और यूरोप के रिश्ते और मजबूत
चौहान ने कहा कि भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे भारत और यूरोप के रिश्ते और मजबूत होंगे। इस समझौते से भारत के कई अहम कृषि उत्पादों—जैसे चाय, कॉफी, मसाले, अंगूर, खीरा, सूखा प्याज, मीठा मक्का, फल-सब्जियां और प्रोसेस्ड फूड—को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे भारतीय किसानों को अपने उत्पाद यूरोपीय बाजारों में बेचने का बेहतर मौका मिलेगा।

समझौता किसानों के हित में
उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि निर्यात बढ़े लेकिन देश की घरेलू जरूरतें भी सुरक्षित रहें। इससे दोनों देशों के किसानों को लाभ होगा। भारतीय कृषि के लिए यह एक बड़ा और सकारात्मक कदम है।चौहान ने कहा कि आज भारत केवल खुद आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि दुनिया को भी साथ लेकर चल रहा है। भारत की कृषि शक्ति आज पूरी दुनिया के सामने है। भारत चावल उत्पादन में पहले स्थान पर है और कृषि विकास की रफ्तार ने हरित क्रांति के दौर को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडु में एफपीओ को मजबूत करने के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

रोजगार के नए मौके
उन्होंने बताया कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए मौके पैदा होंगे। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

नकली बीज और घटिया कीटनाशक पर जल्द बनेगा कानून
किसानों के हितों पर बात करते हुए चौहान ने कहा कि नकली बीज और घटिया कीटनाशक किसानों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही सख्त पेस्टिसाइड कानून और नया बीज कानून लाने जा रही है, ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के इनपुट मिल सकें।
उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब गांव समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेंगे। इसी लक्ष्य के तहत ‘विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम’ लागू किया जा रहा है, जिससे गांवों का समग्र विकास होगा और ग्रामीण भारत देश की विकास यात्रा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती देगा भारत-EU समझौता: शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsIndia-EU Free Trade Deal:India-EU Trade DealNews PotliShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs