News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ग्राउंड रिपोर्ट: बारिश से बर्बाद हुई सरसों, गेहूं की पैदावार भी होगी आधी- किसान
एग्री बुलेटिन

ग्राउंड रिपोर्ट: बारिश से बर्बाद हुई सरसों, गेहूं की पैदावार भी होगी आधी- किसान

बाराबंकी(उत्तर प्रदेश)।" इस बारिश से सरसों तो बर्बाद हो गई है, गेहूं का उत्पादन भी आधा हो जाएगा, क्योंकि फसल गिर गई और दाना पोढ़ा (मेच्योर) नहीं होगा।" लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर बाराबंकी के फतेहपुर के क

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·04 Mar 2024· 2 min read

ग्राउंड रिपोर्ट: बारिश से बर्बाद हुई सरसों, गेहूं की पैदावार भी होगी आधी- किसान

ग्राउंड रिपोर्ट: बारिश से बर्बाद हुई सरसों, गेहूं की पैदावार भी होगी आधी- किसान

बाराबंकी(उत्तर प्रदेश)।" इस बारिश से सरसों तो बर्बाद हो गई है, गेहूं का उत्पादन भी आधा हो जाएगा, क्योंकि फसल गिर गई और दाना पोढ़ा (मेच्योर) नहीं होगा।" लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर बाराबंकी के फतेहपुर के किसान ने न्यूज पोटली से कहा।

3 मार्च की दोपहर को हीरालाल अपने पूरी परिवार के साथ भीगी सरसों समेटने में जुटे थे, बारिश का एक दौर निकल चुका था, हल्की-हल्की बारिश के बीच वो किसी तरह अपनी फसल को घर ले जाने में जुटे थे।

सरसों का लेहना उठाते हुए वो आगे कहते हैं, " इस बार हमने 5 बीघे (एक एकड़) में गेहूं बोया था, बारिश और तेज हवा में सब गिर गया है। अब हमें लग रहा है इसबार उत्पादन आधा होगा। जो गेहूं पैदा होगा उसका दाना मोटा नही होगा।" हीरालाल बताते हैं।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बीते कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है । कई जगहों पर रबी की गेहूं, सरसों और आलू समेत कई अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि इस बार उत्पादन आधा हो जायेगा।

हीरालाल से करीब 5 किलोमीटर दूर बाराबंकी में ही तहसील फतेहपुर करीब एक गांव में झमाझम बारिश के बीच नियाज अपने खेत से आलू की बोरियां उठवा रहे थे। उन्होने बताया "इसबार हमने 8 बीघे में आलू की फसल बोई थी। बारिश से हमे करीब 5 से 10 हजार रुपये का नुकसान हो जायेगा। अगर आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा तो आलू सड़ने लगेगा और नुकसान ज्यादा होगा।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X हैंडल पर पोस्ट कर कहा "आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलंब प्रदान करने तथा फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने हेतु संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है।"

News Potli.
Clip & Share
“

— ग्राउंड रिपोर्ट: बारिश से बर्बाद हुई सरसों, गेहूं की पैदावार भी होगी आधी- किसान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changecrop lossHailstormrainweather news
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs