News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी
एग्री बुलेटिन

गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी

बिहार सरकार ने रबी सीजन में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए “फूल (गेंदा) विकास योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन हो

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Dec 2025· 3 min read

गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी

गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी

बिहार सरकार ने रबी सीजन में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए “फूल (गेंदा) विकास योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन होंगे और महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य कम लागत में किसानों की आय बढ़ाना और फूलों की व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करना है।

अगर आप बिहार के निवासी हैं और फूलों की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार सरकार राज्य में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए “फूल (गेंदा) विकास योजना” लेकर आई है। रबी सीजन में लागू इस योजना के लिए सरकार ने 8 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसके तहत गेंदा फूल की खेती पर किसानों को लागत का 50 फीसदी तक अनुदान मिलेगा।

सभी 38 जिलों के किसान कर सकते हैं आवेदन
कृषि विभाग का कहना है कि गेंदा फूल की बाजार में सालभर अच्छी मांग रहती है। पूजा-पाठ, शादी-ब्याह और त्योहारों में इसका खूब इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि कम खर्च में यह फसल किसानों को अच्छी कमाई का मौका देती है। इसी को देखते हुए सरकार गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा दे रही है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी 38 जिलों के किसान ले सकते हैं।

50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
इस योजना के तहत गेंदा की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की लागत तय की गई है। इसमें से सरकार किसानों को 50 प्रतिशत यानी 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान देगी। इसके अलावा, गेंदा के पौधे भी किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। राज्य के सभी जिलों के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - मखाना को मिलेगा मिशन मोड सपोर्ट: 6 साल में 476 करोड़ से बदलेगा भारत का मखाना सेक्टर

आवेदन कैसे करें
योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। फसल में फूल आने के बाद, संबंधित प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की सिफारिश और जिला अधिकारी की मंजूरी के बाद अनुदान की पूरी राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

महिला किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
इस योजना में महिला किसानों को खास महत्व दिया गया है। सरकार ने तय किया है कि कम से कम 30 प्रतिशत लाभ महिला किसानों को दिया जाएगा। कृषि विभाग का मानना है कि इससे न सिर्फ गेंदा फूल की खेती बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बेहतर होगी और बिहार फूल उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गेंदा फूल की खेती पर लागत का 50% देगी बिहार सरकार, योजना को मिली 8 करोड़ रुपये की मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsFlower (Marigold) Development Schemekheti kisanimarigold cultivationNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs