News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ना शोध परिषद में मुरादाबाद और लखीमपुर के किसानों को मिली गन्ने की उन्नत खेती की ट्रेनिंग
एग्री बुलेटिन

गन्ना शोध परिषद में मुरादाबाद और लखीमपुर के किसानों को मिली गन्ने की उन्नत खेती की ट्रेनिंग

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में गन्ना किसानों को गन्ने के नए किस्मों, कीट रोग प्रबंधन, फर्टिलाइजर का संतुलित इस्तेमाल और कृषि में नय तकनीकों के बारे में ट्रेनिं

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief·31 Aug 2024· 3 min read

गन्ना शोध परिषद में मुरादाबाद और लखीमपुर के किसानों को मिली गन्ने की उन्नत खेती की ट्रेनिंग

गन्ना शोध परिषद में मुरादाबाद और लखीमपुर के किसानों को मिली गन्ने की उन्नत खेती की ट्रेनिंग

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में गन्ना किसानों को गन्ने के नए किस्मों, कीट रोग प्रबंधन, फर्टिलाइजर का संतुलित इस्तेमाल और कृषि में नय तकनीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। फरवरी से अब तक प्रदेश के सभी 45 गन्ना उत्पादक जिलों के दस हजार गन्ना किसानों को रोटेशन वाइज गन्ने की खेती में कम लागत में उत्पादन बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

30 अगस्त के ट्रेनिंग सत्र में मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा और लखीमपुरखीरी में पलिया की गन्ना विकास परिषद के 116 किसानों ने ट्रेनिंग में भाग लिया। शाहजहांपुर में स्थित यूपी काउंसिल ऑफ शुगरकेन रिसर्च के प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने बताया कि “किसानों को रिसर्च एरिया दिखाकर गन्ने की नयी किस्मों और बुवाई की विधि साथ ही तरह तरह के कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई है।”
उन्होंने बताया कि किसानों को रोगमुक्त एवं कीटमुक्त गन्ना की नयी किस्में जो विकसित की गयी है जैसे को.शा. 13235, को.शा. 17231, को.शा. 18231, को. लख.14201, 15023, 16202 आदि की पहचान कराया गया और इनकी विशेषताओं के बारे में बताया गया है।”

फोटो क्रेडिट: उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर

गन्ना भारत की मुख्य नगदी फसलों में एक है। देश में करीब 5 करोड़ किसान परिवारों की आजीविका गन्ने पर निर्भर है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना पैदा किया जाता है। प्रदेश में करीब 27 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। पिछले सीजन में प्रदेश में 121 चीनी मिलों ने पेराई की थी। गन्ने की खेती में मुनाफे के लिए जरुरी है कि तकनीकी ज्ञान और सही किस्मों का चुनाव किया जाए।
किसानों की जागरुकता के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना खेती की उत्तम तकनीकी अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन, उत्पादकता एवं आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

गन्ने में लगते हैं ये रोग
ट्रेनिंग में किसानों को गन्ने के लाल सड़न रोग, उकठा रोग, पोक्का बोइंग रोग, चोटी बेधक एवं जड़ बेधक आदि कीटों की पहचान और कीटों के रोकथाम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।
इसके साथ ही बीज गन्ना उपचार, ट्राइकोडर्मा का प्रयोग, ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, गन्ने के ऊपरी भाग की बुवाई तथा शरदकालीन गन्ने के साथ अंतः फसल की बुवाई पर वैज्ञानिकों द्वारा विशेष ज़ोर दिया गया।

फोटो क्रेडिट: उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ एस.पी. सिंह ने किया तथा वैज्ञानिक व्याख्यान डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, डॉ. जी. एन. गुप्त और अनिल सिंह ने दिया।

गन्ने की खेती से जुड़े वीडियो न्यूज पोटली पर देखें
गन्ने की खेती से जुड़े विशेषज्ञ, उन्नत खेती, प्रगतिशील किसानों की 30 से ज्यादा वीडियो News Potli के YouTube चैनल पर हैं। ये वीडियो यूपी, महाराष्ट्र के साथ ही पंजाब और हरियाणा से जुड़े किसानों के हैं। खेती किसानी की रोचक जानकारियों ने News Potli के चैनल को सब्सक्राइब करें।

गन्ने की खेती का ये वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ना शोध परिषद में मुरादाबाद और लखीमपुर के किसानों को मिली गन्ने की उन्नत खेती की ट्रेनिंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsfarmingkheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradeshखेती किसानी
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs