News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम
एग्री बुलेटिन

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम

कर्नाटक में गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹3,300 प्रति टन कर दिया है। किसानों ने ₹3,500 की मांग की थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से उन्हें आंशिक रा

NP

Pooja Rai·Correspondent·08 Nov 2025· 2 min read

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम

कर्नाटक में गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹3,300 प्रति टन कर दिया है। किसानों ने ₹3,500 की मांग की थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से उन्हें आंशिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर 2019 से अब तक गन्ने का MSP और इथेनॉल दरें न बढ़ाने का आरोप लगाया।

कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चल रहे गन्ना किसानों के आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गन्ने का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹3,300 प्रति टन कर दिया है। सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है।

किसानों की मांग हुई पूरी
किसान लंबे समय से गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वे ₹3,500 प्रति टन का रेट चाहते थे। हालांकि, सरकार ने ₹3,300 तय किया है, जिससे किसानों को राहत मिली है और आंदोलन थोड़ा शांत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 से अब तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं बढ़ाया है और इथेनॉल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को पत्र लिखे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।मुख्यमंत्री ने कहा – “मैंने कई बार पत्र लिखा, लेकिन प्रधानमंत्री अब बात ही नहीं कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें - गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

शुगर मिल मालिकों की भी मांग
बैठक में शुगर मिल मालिकों ने कहा कि गन्ना किसानों की दिक्कतें हर सरकार में बनी रहती हैं।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में जहां मिलों से खरीदी गई बिजली का भाव ₹6 प्रति यूनिट है, वहीं कर्नाटक में अब तक पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) का नवीनीकरण भी नहीं हुआ है।सरकार ने आश्वासन दिया है कि बिजली पर टैक्स घटाने के प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी।

आंदोलन का 8वां दिन
राज्यभर में किसानों का विरोध जारी है। बेलगावी में आंदोलन कर रहे किसानों ने राज्य मंत्री की कार पर चप्पलें फेंकीं।किसानों ने पुणे-बेंगलुरु हाइवे भी जाम कर दिया है। उनकी मुख्य मांग है कि गन्ने का दाम ₹3,500 प्रति टन किया जाए, ताकि बढ़ती लागत और बिजली दरों के बीच उन्हें फायदा मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ना किसानों को बड़ी राहत, कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया गन्ने का दाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsChief Minister Siddaramaiahkarnataka newskheti kisaniNews Potlisugarcane farmerखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs