News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा
एग्री बुलेटिन

गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने गन्ना किसानों के लिए “मिनी ट्रैक्टर ऑपरेटेड शुगरकेन सेटलिंग ट्रांसप्लांटर” मशीन विकसित की है।यह मशीन छोटे और मध्यम किसानों के लिए बनाई गई है, जिससे रोपाई का काम ऑट

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Oct 2025· 2 min read

गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने गन्ना किसानों के लिए “मिनी ट्रैक्टर ऑपरेटेड शुगरकेन सेटलिंग ट्रांसप्लांटर” मशीन विकसित की है।यह मशीन छोटे और मध्यम किसानों के लिए बनाई गई है, जिससे रोपाई का काम ऑटोमेटिक, तेज़ और सटीक हो जाएगा।इससे मजदूरी की जरूरत 73% तक और समय 50% तक घटेगा, साथ ही बीज और पानी की बचत भी होगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने गन्ना किसानों के लिए एक नई मशीन तैयार की है, जिससे खेती आसान और उत्पादन अधिक होगा।ICAR-सुगरकेन ब्रीडिंग इंस्टिट्यूट, कोयंबटूर और ICAR-सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, कोयंबटूर ने मिलकर“मिनी ट्रैक्टर ऑपरेटेड शुगरकेन सेटलिंग ट्रांसप्लांटर” नाम की यह मशीन बनाई है।

यह मशीन खास तौर पर छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए बनाई गई है और इसका मकसद है — रोपाई को ऑटोमेटिक, सटीक और तेज़ बनाना।

क्या हैं इस मशीन की खासियतें?

मजदूरी की ज़रूरत को 73% तक कम करती है।

रोपाई में लगने वाला समय करीब 50% घटा देती है।

गन्ने की रोपाई समान, तेज़ और सटीक होती है।

बीज और पानी की बचत करती है।

कैसे काम करती है यह मशीन?
यह मशीन मिनी ट्रैक्टर से जुड़कर खेत में एक समान दूरी पर गन्ने के पौधे (सेटल्स) लगाती है।इससे मजदूरों पर निर्भरता घटती है और उपज बढ़ाने में मदद मिलती है।यह तकनीक उन किसानों के लिए बड़ी राहत है जो मजदूरों की कमी और बढ़ती लागत से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें - फडणवीस सरकार का वादा, जून 2026 तक किसानों का कर्ज होगा माफ

किसानों के लिए फायदे
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तकनीक से गन्ने की पैदावार और क्वालिटी दोनों बेहतर होंगी।अब किसान कम लागत और समय में ज्यादा खेतों में रोपाई कर पाएंगे।यह मशीन खास तौर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे गन्ना उत्पादक राज्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

खेती का तरीका बदल देगी ये तकनीक
ICAR की यह नई मशीन खेती का तरीका बदलने की क्षमता रखती है।कम मेहनत, कम पानी, कम लागत और ज्यादा उत्पादन। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।यह मशीन गन्ने के सिंगल बड सेट या बड चिप्स से पौधे लगाती है, जो आधुनिक खेती का नया तरीका है।

बाकी मशीनों से क्यों अलग है ये ट्रांसप्लांटर
पुरानी मशीनों से प्रति हेक्टेयर 8–10 टन बीज की खपत होती थी, जिससे खर्च बढ़ जाता था।नई ट्रांसप्लांटर मशीन कम बीज, कम खर्च और बेहतर रोपाई के जरिए किसानों का 20% तक खर्च बचा सकती है।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsicarkheti kisaniNews Potlisugarcaneखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs