News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ना किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, 30 से ज्यादा ट्रैक्टर जलाए गए
एग्री बुलेटिन

गन्ना किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, 30 से ज्यादा ट्रैक्टर जलाए गए

कर्नाटक के मुधोल (बागलकोट) में गन्ना किसानों का प्रदर्शन गुरुवार रात हिंसक हो गया। किसान ₹3500 प्रति टन गन्ने का दाम मांग रहे थे, जबकि सरकार ने ₹3300 तय किया है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने 30 से ज्यादा

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Nov 2025· 2 min read

गन्ना किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, 30 से ज्यादा  ट्रैक्टर जलाए गए

गन्ना किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, 30 से ज्यादा ट्रैक्टर जलाए गए

कर्नाटक के मुधोल (बागलकोट) में गन्ना किसानों का प्रदर्शन गुरुवार रात हिंसक हो गया। किसान ₹3500 प्रति टन गन्ने का दाम मांग रहे थे, जबकि सरकार ने ₹3300 तय किया है। नाराज प्रदर्शनकारियों ने 30 से ज्यादा गन्ना भरे ट्रैक्टरों में आग लगा दी और फैक्टरी के बाहर पुलिस व सुरक्षा कर्मियों से भिड़ंत भी हुई। कई लोग घायल हुए। सरकार का कहना है कि उपद्रवियों ने किसानों के बीच घुसकर तोड़फोड़ की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कर्नाटक के बागलकोट जिले के मुधोल में गन्ना किसानों का प्रदर्शन गुरुवार रात हिंसक हो गया। सरकार ने शुगर फैक्टरी मालिकों और किसानों के साथ बैठक कर गन्ने का दाम ₹3300 प्रति टन तय किया था, लेकिन किसान ₹3500 प्रति टन की मांग पर अड़े रहे। इसी नाराजगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने 30 से ज़्यादा गन्ना भरे ट्रैक्टरों में आग लगा दी।

किसने लगाई आग?
हिंसा फैलने के बाद पुलिस ने जिले के तीन तालुकों में धारा 144 लगा दी है। सरकार और किसान संगठनों ने कहा कि कुछ उपद्रवी प्रदर्शन में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं, जिन्होंने ट्रैक्टर और गन्ने की फसल में आग लगाई।

क्यों बिगड़े हालात?
गुरुवार शाम मामला तब बिगड़ा, जब खबर मिली कि समीरवाड़ी सोमैया शुगर फैक्टरी में गन्ना पिसाई शुरू हो गई है और किसान अपनी फसल लेकर फैक्टरी जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए प्रदर्शनकारी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई और पत्थरबाज़ी के दौरान कई पुलिसकर्मी, फैक्टरी कर्मचारी और बागलकोट के एसपी भी घायल हो गए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी घटना पर कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने किसानों के बीच घुसकर आगजनी की है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म

मुधोल के किसान अब भी ₹3500 प्रति टन की मांग पर टिके
दरअसल, बेलगावी, कलबुर्गी, चिक्कोडी और बागलकोट में गन्ना किसानों के बड़े विरोध के बाद सरकार ने दाम तय करने के लिए बैठक की थी। अधिकांश किसान ₹3300 के फैसले से मान गए, लेकिन मुधोल के किसान अब भी ₹3500 प्रति टन की मांग पर टिके हुए हैं। गुरुवार को गारलापुर के किसान भी बसों से मुधोल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने लगे।
घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी उपद्रवियों की तलाश जारी है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ना किसानों का प्रदर्शन बेकाबू, 30 से ज्यादा ट्रैक्टर जलाए गए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskarnataka newskheti kisaniNews Potliprotest in Karnatakasugarcane farmerखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs