News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गणतंत्र दिवस पर आईसीएआर में किसानों से मिले कृषि मंत्री, MSP से लेकर निर्यात तक पर जोर
एग्री बुलेटिन

गणतंत्र दिवस पर आईसीएआर में किसानों से मिले कृषि मंत्री, MSP से लेकर निर्यात तक पर जोर

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा, नई दिल्ली स्थित आईसीएआर में देशभर से आए किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसा

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Jan 2026· 4 min read

गणतंत्र दिवस पर आईसीएआर में किसानों से मिले कृषि मंत्री, MSP से लेकर निर्यात तक पर जोर

गणतंत्र दिवस पर आईसीएआर में किसानों से मिले कृषि मंत्री, MSP से लेकर निर्यात तक पर जोर

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा, नई दिल्ली स्थित आईसीएआर में देशभर से आए किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। दालों की 100% MSP पर खरीद, चावल निर्यात की बाधाएं हटाने, फसल बीमा में सुधार, वैज्ञानिक मदद और डिजिटल फार्मर आईडी जैसी पहलों से खेती को लाभकारी पेशा बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों से संवाद किया। इस संवाद का आयोजन पूसा, नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे।

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान इसकी आत्मा हैं। उन्होंने बताया कि देश के किसान भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक हैं, और पूरे विश्व में भारत की बढ़ती ताकत देखी जा रही है।

मंत्री ने दी ये जानकारियां
मंत्री ने इस दौरान किसानों के हित में सरकार द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं की जानकारी दी:

फसल की सही कीमत और MSP: तुअर, मसूर, उड़द जैसी दालों को 100% MSP पर खरीदा जाएगा।

चावल उत्पादन और निर्यात: भारत ने दुनिया में चावल उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्यात पर लगी मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस की बाधा हटा दी गई है, जिससे किसानों को चावल अच्छे दाम में बेचने का मौका मिला है।

फसल बीमा योजना में सुधार: अब फसल नुकसान में जंगली जानवरों, बाढ़ और पानी के नुकसान को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही यदि किसानों को 22 दिनों में बीमा राशि नहीं मिलती है, तो 12% ब्याज दिया जाएगा।

आयात शुल्क: बाहर से आने वाली दाल पर 30% तक आयात शुल्क लगाया गया है ताकि देश के किसानों को उचित कीमत मिल सके।

वैज्ञानिक सहायता: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ फिर से शुरू किया जाएगा। आईसीएआर द्वारा बनाई गई 52 टीमें किसानों को वैज्ञानिक सहायता और सुझाव देंगी, जिससे उत्पादन और उत्पादकता बढ़ेगी।

डिजिटल पहल: किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाई जा रही है ताकि कागजी कार्य कम हो और सुविधाएं डिजिटल तरीके से मिल सकें।

कानूनी सुधार: सरकार पेस्टिसाइड एक्ट और सीड बिल संसद में पेश करने जा रही है। इनमें दंडात्मक प्रावधान और अधिक कठोर होंगे, जुर्माने की सीमा 30 लाख रुपये तक होगी।

इंटीग्रेटेड फार्मिंग और लाभकारी खेती: छोटी जोत की खेती को भी लाभकारी बनाने और खेती को फायदे का व्यवसाय बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

किसानों का सम्मान: इस साल तीन किसानों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश में 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, किसानों पर सरकार का बड़ा फोकस

दालों की 100% खरीद
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत की दालों की खरीद पूरी तरह से की जा रही है, और किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है। इसके अलावा सरकार प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है।

किसानों ने भी सुझाव दिए
कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। हरियाणा की अनीता कुमारी, मध्य प्रदेश के राजेश पाल और बिहार के गणेश कुमार गुप्ता ने अपनी फसलों और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।इस अवसर पर केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट भी उपस्थित थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गणतंत्र दिवस पर आईसीएआर में किसानों से मिले कृषि मंत्री, MSP से लेकर निर्यात तक पर जोर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotlipusaRepublic day 2026Shivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs