News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खेत में जलभराव की समस्या के लिए बेहतरीन समाधान
एग्री बुलेटिन

खेत में जलभराव की समस्या के लिए बेहतरीन समाधान

खेत में पानी भर जाने पर इंजन लगाकर पानी को खेत से बाहर निकालते हैं पर उसमें भी समय और पैसा लगता है और फसल को नुकसान तो हो ही चुका होता है। जलभराव की इन समस्याओं को एक सिस्टम लगाकर खत्म किया जा सकता है

NP

Ashish·Correspondent·18 Apr 2023· 2 min read

खेत में जलभराव की समस्या के लिए बेहतरीन समाधान

खेत में जलभराव की समस्या के लिए बेहतरीन समाधान

Perforated drainage system लगवा करके खेत में जलभराव से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

किसी भी फसल के लिए बीज, खाद के साथ साथ जरूरी है पानी। सही मात्रा में पानी मिलने पर फसल अच्छी होती है पर ज्यादा पानी या भराव हो जाने पर फसल को नुकसान भी हो जाता है। फसल को नुकसान होने पर किसान की जेब पर असर पड़ता है।

खेत में पानी भर जाने पर इंजन लगाकर पानी को खेत से बाहर निकालते हैं पर उसमें भी समय और पैसा लगता है और फसल को नुकसान तो हो ही चुका होता है। जलभराव की इन समस्याओं को एक सिस्टम लगाकर खत्म किया जा सकता हैं।

Perforated drainage system (प्रफोरेटेड ड्रेनेज सिस्टम) को प्वाइंटों में समझते हैं-

मार्केट में प्रफोरेटेड पाइप के नाम से मिल रही छेंद वाली पाइप को खेत में बिछाया जाता है।

पाइप के ऊपर कपड़ा लेपेट कर तब पाइप को बिछाया जाता है।

पाइप पर लगा कपड़ा मिट्टी को पाइप में जाने से रोकता है और पानी कपड़े से रिस कर पाइप में चला जाता है।

ये प्रफोरेटेड पाइप जाके एक मेन पाइप से जुड़ी होती है।

इन सभी पाइपों को खेत में 4 फुट नीचे बिछाया जाता है।

मेन पाइपों को एक टैंक में गिरा दिया जाता है।

टेंक में गिराए गए मेन पाइपों पर वॉल्व लगा रहता है।

सिंचाई या कीटनाशक/दवाई छिड़काव के समय टैंक में लगे वॉल्व बंद कर सकते हैं।

ये पूरा सिस्टम किसी इंजीनियर की देख रेख में लगाया जाना चाहिए।

बिछाए गए पाइपों की संख्या खेत के क्षेत्रफल के हिसाब से घट बढ़ सकती हैं।

एक एकड़ सिस्टम लगाने की लागत 1 लाख रूपये तक आ सकती है।

ये सिस्टम 20 से 25 साल तक काम करता रहता है।

Video on Perforated drainage system

News Potli.
Clip & Share
“

— खेत में जलभराव की समस्या के लिए बेहतरीन समाधान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changekheti kisaniNews Potliperforated drainage system in agriculture
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs