News Potli
एग्री बुलेटिन

खेती के लिए ड्रोन की खरीद पर मिलेगी ₹3.65 लाख की सब्सिडी, ट्रेनिंग का खर्च भी उठाएगी सरकार

आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से खेती किसानी को सशक्त और टिकाऊ बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक खास स्कीम लाई है. राज्य सरकार ने बिहार में 'पोपुलराइजेशन ऑफ एरियल

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Jul 2025· 2 min read

खेती के लिए ड्रोन की खरीद पर मिलेगी ₹3.65 लाख की सब्सिडी, ट्रेनिंग का खर्च भी उठाएगी सरकार

खेती के लिए ड्रोन की खरीद पर मिलेगी ₹3.65 लाख की सब्सिडी, ट्रेनिंग का खर्च भी उठाएगी सरकार

बिहार सरकार ने 'पोपुलराइजेशन ऑफ एरियल स्प्रे ऑफ पेस्टीसाइड एंड लिक्विड फर्टिलाइजर बाई ड्रोन' योजना को मंजूरी दी है.

आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से खेती किसानी को सशक्त और टिकाऊ बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने किसानों के लिए एक खास स्कीम लाई है. राज्य सरकार ने बिहार में 'पोपुलराइजेशन ऑफ एरियल स्प्रे ऑफ पेस्टीसाइड एंड लिक्विड फर्टिलाइजर बाई ड्रोन' योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत किसानों को ड्रोन खरीद पर सब्सिडी मिलेगी. साथ ही ड्रोन को उड़ाने की ट्रेनिंग मुफ्त में दी जाएगी.

बिहार सरकार कृषि विभाग के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य किसानों को एडवांस एग्री तकनीकों से जोड़ना और कीटनाशक व लिक्विड उर्वरकों के प्रभावी और संतुलित छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देना है.
इस योजना के तहत किसान, कृषि यंत्र बैंक, कृषि क्लिनिक संस्थापक, स्वयं सहायता समूह (HSGs), अनुज्ञप्तिधारी कीटनाशी विक्रेता और किसान उत्पादक संगठन (FPO) जैसे सभी पात्र आवेदन कर सकते हैं. कृषि ड्रोन पर अनुदान के लिए आवेदन ओएफएमएएस (OFMAS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - Biochar क्या है? बनाने की आसान विधि और फायदे भी जानिए..

ड्रोन खरीदने पर लागत का 60% का अनुदान
राज्य में किसानों को ड्रोन खरीदने पर लागत का 60% या 3.65 लाख रुपये (जो भी कम हो) अनुदान दिया जाएगा. बाकी राशि लाभार्थी को खुद देना होगा. इस योजना के लिए कुल 368.65 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है. चयनित लाभार्थियों को ड्रोन संचालन के लिए पायलट प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके लिए प्रति प्रशिक्षणार्थी 35,000 रुपये की दर से 101 प्रशिक्षणार्थी पर कुल 35.35 लाख रुपये सरकार खर्च करेगी.

ये देखें -

agriculture newsdronekheti kisaniNews Potliखेती किसानीबिहार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026