News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च
एग्री बुलेटिन

खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

केंद्र सरकार ने खाद सब्सिडी को तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत ई-बिल सिस्टम शुरू किया है, जिससे करीब ₹2 लाख करोड़ की सब्सिडी पूरी तरह डिजिटल तरीके से प्रोसेस होगी। इससे कागज़ी काम खत्म होगा, भुगत

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Jan 2026· 2 min read

खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

केंद्र सरकार ने खाद सब्सिडी को तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत ई-बिल सिस्टम शुरू किया है, जिससे करीब ₹2 लाख करोड़ की सब्सिडी पूरी तरह डिजिटल तरीके से प्रोसेस होगी। इससे कागज़ी काम खत्म होगा, भुगतान में तेजी आएगी और हर लेनदेन पर बेहतर निगरानी व पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

सरकार ने खाद सब्सिडी व्यवस्था को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। केंद्रीय उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक एकीकृत ई-बिल सिस्टम का उद्घाटन किया है, जिसके ज़रिये सरकार करीब ₹2 लाख करोड़ की खाद सब्सिडी को डिजिटल तरीके से प्रोसेस कर सकेगी।

अब तक खाद सब्सिडी के बिल कागज़ों पर और मैन्युअल तरीके से चलते थे, लेकिन इस नए सिस्टम से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलेस हो जाएगी। इससे बिलों की फाइलें इधर-उधर ले जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और काम तेज़ होगा।

ये भी पढ़ें - शहद निर्यात को राहत: MEP 31 मार्च 2026 तक बढ़ा

हर भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड
यह नया सिस्टम उर्वरक विभाग के IFMS और वित्त मंत्रालय के PFMS के सहयोग से तैयार किया गया है। इससे हर भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा, जिसे आसानी से देखा और जांचा जा सकेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी या धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।

सब्सिडी भुगतान में तेजी आएगी
इस प्लेटफॉर्म के ज़रिये खाद कंपनियाँ अपने सब्सिडी क्लेम ऑनलाइन जमा कर सकेंगी और भुगतान की स्थिति रियल-टाइम में देख पाएंगी। इससे दफ्तरों के चक्कर लगाने और बार-बार फॉलो-अप करने की ज़रूरत नहीं रहेगी।सरकार का कहना है कि इस सिस्टम से सब्सिडी भुगतान में तेजी आएगी, खासकर साप्ताहिक खाद सब्सिडी समय पर जारी हो सकेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खाद सब्सिडी होगी पूरी तरह डिजिटल, ई-बिल सिस्टम लॉन्च

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Digital FormatFertilizerfertilizer subsidyNews PotliUnion Fertilizer Minister Jagat Prakash Nadda
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs