News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट
एग्री बुलेटिन

खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट

इस खरीफ सीजन में बुवाई का रकबा सामान्य से ज्यादा होकर 1105 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 27 लाख हेक्टेयर अधिक है। धान, मक्का और मोटे अनाजों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि दालों में मा

NP

Pooja Rai·Correspondent·09 Sep 2025· 3 min read

खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट

खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट

इस खरीफ सीजन में बुवाई का रकबा सामान्य से ज्यादा होकर 1105 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 27 लाख हेक्टेयर अधिक है। धान, मक्का और मोटे अनाजों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि दालों में मामूली वृद्धि और अरहर में गिरावट आई है। तिलहन और कपास की बुवाई घटी है, लेकिन गन्ना और मूंगफली में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 5 सितंबर 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई का ताज़ा आंकड़ा जारी किया है। इस बार कुल बुवाई का रकबा सामान्य 1096 लाख हेक्टेयर के मुकाबले बढ़कर 1105 लाख हेक्टेयर हो गया है। यानी पिछले साल की तुलना में 27 लाख हेक्टेयर ज्यादा। इसका बड़ा कारण इस बार का अच्छा मॉनसून है।

धान की बुवाई में सबसे ज्यादा बढ़त
धान खरीफ की प्रमुख फसल है और इस बार अच्छी बारिश से इसकी बुवाई में जोरदार इजाफा हुआ है।
438.28 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई है।
यह पिछले साल से 19.63 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
सामान्य क्षेत्रफल 403.09 लाख हेक्टेयर की तुलना में भी यह आगे है।

उड़द और मूंग बढ़े, अरहर घटी
कुल दलहन का क्षेत्रफल 116.40 लाख हेक्टेयर, पिछले साल से 1.94 लाख हेक्टेयर ज्यादा।
उड़द (काली दाल): 2.01 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
मूंग: 0.13 लाख हेक्टेयर की हल्की बढ़त।
अरहर (तुअर): 0.52 लाख हेक्टेयर की कमी, अब केवल 45.19 लाख हेक्टेयर।

मोटे अनाज और मक्का
मोटे अनाजों का क्षेत्रफल बढ़कर 191 लाख हेक्टेयर हो गया है, यानी 12.09 लाख हेक्टेयर की बढ़त।
मक्का में सबसे ज्यादा तेजी: 10.32 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, अब कुल 94.62 लाख हेक्टेयर।
ज्वार और बाजरा में खास बदलाव नहीं, बाजरा थोड़ा घटा।
रागी में 0.91 लाख हेक्टेयर की बढ़त।

ये भी पढ़ें - पंजाब सरकार का ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों को मिलेगा मुआवज़ा, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ मुहिम शुरू

तिलहन में गिरावट
कुल क्षेत्रफल घटकर 186 लाख हेक्टेयर रह गया, यानी 5.23 लाख हेक्टेयर की कमी।
सोयाबीन में सबसे ज्यादा गिरावट: 5.72 लाख हेक्टेयर।
मूंगफली में मामूली बढ़त: अब 47.53 लाख हेक्टेयर।
सूरजमुखी की बुवाई 0.06 लाख हेक्टेयर घटी।

कपास, गन्ना और जूट
कपास में कमी: अब सिर्फ 109.17 लाख हेक्टेयर, पिछले साल से लगभग 2.96 लाख हेक्टेयर कम।
गन्ना बढ़कर 57.31 लाख हेक्टेयर हो गया, यानी 1.64 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
जूट में मामूली कमी: 0.18 लाख हेक्टेयर घटा।

खरीफ फसलों की कुल बुवाई इस साल सामान्य से ज्यादा रही है। धान, मक्का और मोटे अनाजों में अच्छी तेजी दिखी, लेकिन तिलहन और कपास में गिरावट चिंता का विषय है। वहीं, अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने कई जगह फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskharif cropkheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs