News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

किसानों को खेती से अच्छी आय मिले इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हमेशा प्रयास किया जाता है. किसानों के लिए सरकार की ओर से आए दिन कई नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे किसानों की आय में सुधार ह

NP

Pooja Rai·Correspondent·16 Apr 2025· 3 min read

केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

किसानों को खेती से अच्छी आय मिले इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हमेशा प्रयास किया जाता है. किसानों के लिए सरकार की ओर से आए दिन कई नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे किसानों की आय में सुधार हो सके. इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत केला की खेती के लिए योजना चला रही है. ऐसे में फलों की खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ उठाकर केले की खेती कर सकते हैं. इसके लिए सरकार किसानों को 75 फीसदी की बंपर सब्सिडी दे रही है.

केला कैश क्रॉप है। 11-16 महीन में होने वाली फसल है, ये ऐसा फल है, जिसकी डिमांड इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू की वजह से पूरे साल रहती है। पूरे भारत में अब केले की खेती 12 महीने होती है। हमारे पास एक्सपोर्ट की असीम संभावनाएं हैं। जानकारों की सलाह, सही जानकारी, मेहनत और वैज्ञानिक तकनीक से आप केले की अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
बिहार कृषि विभाग की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, बागवानी फसलों को बढ़ावा देने वाली योजना के तहत किसानों को केले की खेती करने पर 75 फीसदी की सब्सिडी मिल रही है. आपको बता दें कि सरकार ने केले की खेती करने में 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की इकाई लागत तय की गई है, जिसमें किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी यानी 45000 रुपये सरकार सब्सिडी के तौर पर देगी. बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य फलों की खेती को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें - टिशू कल्चर तकनीक से कैसे उगाये जाते हैं पौधे? इसके फायदे भी जानिये

आवेदन का तरीका

किसान ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की horticulture.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

किसान आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद योजना का विकल्प चुनें.

यहां जाने के बाद आप बागवानी योजना पर क्लिक करें.

इसके केले की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें.

यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.

इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक और सही-सही भर दें.

सभी डिटेल भरने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.

केले से जुड़े कुछ तथ्य
भारत, दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है, हम हर साल 37.47 मिलियन मेट्रिक टन केले का उत्पादन करते हैं, जो वैश्विक उत्पादन का 19.37% है। पोटैशियम, विटामिन B6 और C से भरपूर केला मांसपेशियों को मजबूत करता है, तनाव कम करता है, और सेहत को दुरुस्त रखता है।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्यों में गर्म जलवायु केले की खेती के लिए आदर्श मानी जाती है। हालांकि इसके अलावा यूपी, मध्यप्रदेश समेत कई और राज्यों में भी केले की खेती होती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBanana farmingbihar agriculture newskheti kisaniNews Potlisubsidyखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs