News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस
एग्री बुलेटिन

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस

केंद्र सरकार ने सब्जियों और फलों में पशु अपशिष्ट से बने खाद के इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली है। 13 अगस्त 2025 को इसे मंजूरी दी गई थी, लेकिन जैन समाज और शाकाहारी समुदाय के विरोध के बाद 30 सितंबर को आद

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Oct 2025· 3 min read

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस

केंद्र सरकार ने सब्जियों और फलों में पशु अपशिष्ट से बने खाद के इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली है। 13 अगस्त 2025 को इसे मंजूरी दी गई थी, लेकिन जैन समाज और शाकाहारी समुदाय के विरोध के बाद 30 सितंबर को आदेश रद्द कर दिया गया। कृषि मंत्रालय ने जांच कर 150 से अधिक कंपनियों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई है। इस फैसले का जैन और शाकाहारी समाज ने स्वागत किया है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार (30 सितंबर 2025) को बड़ा फैसला लेते हुए खेतों में सब्ज़ी और फल उत्पादन के लिए पशु अपशिष्ट से बने खाद के इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली। पिछले महीने 13 अगस्त को सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर इस खाद को मंजूरी दी थी, लेकिन इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज और शाकाहारी समुदाय ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

क्या था विवाद?
13 अगस्त की अधिसूचना के तहत सरकार ने स्लॉटरहाउस से निकले मांस, हड्डियों और चमड़े के अवशेष से तैयार 11 तरह के बायोस्टिमुलेंट (खाद) को खेती में उपयोग करने की अनुमति दी थी। इनमें आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च, सोयाबीन और धान जैसी फसलों के लिए इन खादों को सुझाया भी गया था। इस आदेश के बाद देशभर की सैकड़ों कंपनियों ने ऐसे बायोस्टिमुलेंट का उत्पादन शुरू कर दिया।

धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला
इस आदेश के खिलाफ जैन समाज और शाकाहारी लोगों ने कहा कि बूचड़खानों से बने अवशेष से तैयार खाद का उपयोग करने से सब्ज़ियां और फल मांसाहारी हो जाएंगे। इसे धार्मिक मान्यताओं और शाकाहार के सिद्धांतों के खिलाफ बताया गया। श्रमण डॉ. पुष्पेंद्र ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को मंजूरी दी

सरकार की सख्ती
विरोध के बाद केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच करवाई। कृषि मंत्रालय ने देशभर में खाद कंपनियों के बायोस्टिमुलेंट की जांच की और पशु स्रोत वाले खाद की पुष्टि होने पर 150 से अधिक कंपनियों के उत्पादन, बिक्री, आयात और भंडारण पर रोक लगा दी।

नया नोटिफिकेशन
30 सितंबर को जारी नए नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया गया कि पशु स्रोत से बने खाद को अब अधिकृत सूची से हटा दिया गया है। यानी, ऐसे किसी भी बायोस्टिमुलेंट का उत्पादन, बिक्री, प्रदर्शन या स्टॉक अब प्रतिबंधित होगा।

समुदाय की प्रतिक्रिया
सरकार के इस फैसले से जैन समाज और शाकाहारी लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान हुआ है और नैतिक रूप से सही निर्णय लिया गया है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मांस और हड्डियों से बने खाद की अनुमति वापस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsBiostimulantscentral governmentFertilizerfertilizer made from meat and boneskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs