Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 354.64 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रखा लक्ष्य

भारत ने 2025-26 के फसल वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है, जो कि अनुमानित अनुकूल मानसून वर्षा से प्रेरित है। यह लक्ष्य मौजूदा वर्ष के 341.55 मिलियन टन के लक्ष्य से अ

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 मई 2025· 2 min read

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 354.64 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रखा लक्ष्य

केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 354.64 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रखा लक्ष्य

भारत ने 2025-26 के फसल वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है, जो कि अनुमानित अनुकूल मानसून वर्षा से प्रेरित है। यह लक्ष्य मौजूदा वर्ष के 341.55 मिलियन टन के लक्ष्य से अधिक है। चावल उत्पादन 147.35 मिलियन टन तक पहुँचने का अनुमान है, जबकि गेहूँ उत्पादन 117.40 मिलियन टन निर्धारित किया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर मानसून की बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर जुलाई से शुरू होने वाले 2025-26 फसल वर्ष में भारत 354.64 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। चालू 2024-25 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में सरकार ने 341.55 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा था। खाद्यान्न में धान, गेहूं, मोटे अनाज और दालें शामिल हैं।

चालू फसल वर्ष 2024-25 के खरीफ और रबी सीजन में देश का खाद्यान्न उत्पादन 330.92 मिलियन टन तक पहुंच चुका है। ग्रीष्मकालीन (जायद) बुवाई के लिए उत्पादन अनुमान अभी जारी होना बाकी है।वहीं फरवरी से जून के बीच बोए जाने वाले ग्रीष्मकालीन सीजन में खाद्यान्न उत्पादन, जो रबी की कटाई और खरीफ बुवाई के मौसम के बीच होता है, 2023-24 में 16.5 मिलियन टन रहा।

ये भी पढ़ें - सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

147.35 मिलियन टन चावल उत्पादन का लक्ष्य
सरकार ने 2025-26 फसल वर्ष के लिए 147.35 मिलियन टन चावल उत्पादन का लक्ष्य रखा है। धान तीनों मौसमों में उगाया जाता है। देश में 2024-25 के खरीफ और रबी सीजन में 136.44 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है और जायद सीजन के अनुमान जारी होने के बाद यह संख्या बढ़ जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार केवल रबी के मौसम में उगाए जाने वाले गेहूं के लिए, अगले फसल वर्ष के लिए उत्पादन लक्ष्य 117.40 मिलियन टन निर्धारित किया गया है, जबकि मौजूदा फसल वर्ष 2024-25 में कुल उत्पादन 115.43 मिलियन टन अनुमानित है।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min