News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या होगा इसका असर
एग्री बुलेटिन

केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या होगा इसका असर

सरकार ने गैर-बासमती चावल के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य हटा दिया है और उबले और छिलके वाले चावल को निर्यात शुल्क से छूट दे दी है। ये बदलाव 22 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं। यह कदम निर्यात प्रतिबंध को हटान

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Oct 2024· 2 min read

केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या होगा इसका असर

केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या होगा इसका असर

सरकार ने गैर-बासमती चावल के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य हटा दिया है और उबले और छिलके वाले चावल को निर्यात शुल्क से छूट दे दी है। ये बदलाव 22 अक्टूबर से प्रभावी हो गए हैं। यह कदम निर्यात प्रतिबंध को हटाने के बाद उठाया गया है। इन कदमों का उद्देश्य चावल के स्थिर स्टॉक और नियंत्रित खुदरा कीमतों के बीच चावल के निर्यात को बढ़ावा देना है।

केंद्र सरकार गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य(MEP) हटा दिया है। यह फैसला 23 अक्टूबर को लिया गया। इससे पहले 28 सितंबर को सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर से पूरी तरह से रोक हटा दी थी और MEP लागू किया था।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर लगने वाले न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को हटाने का फैसला किया है। 23 अक्टूबर को आए फैसले के अनुसार
गैर बासमती सफेद चावल पर लगने वाले 490 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें -एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम के तहत किसान ले सकते हैं 2 करोड़ रुपये तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई

किसानों को होगा इससे फ़ायदा
आपको बता दें कि गैर-बासमती सफेद चावल एक आम किस्म का चावल है। इससे MEP हटाने का मतलब है कि अब भारतीय कंपनियां गैर-बासमती सफेद चावल को किसी भी कीमत पर विदेश में बेच सकती हैं। पहले उन्हें तय कीमत से कम पर चावल निर्यात करने की अनुमति नहीं थी। चावल की मांग बढ़ने से किसानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन घरेलू बाजार में चावल के दाम बढ़ने के खतरे भी हैं। इससे देश में चावल महँगा हो सकता है, जिससे की खाद्य महँगाई और बढ़ सकती है।

इन देशों में हो रहा था एक्सपोर्ट
भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान 20.1 करोड़ डॉलर मूल्य के गैर-बासमती सफेद चावल एक्सपोर्ट किया है। वर्ष 2023-24 में यह एक्सपोर्ट 85 करोड़ 25.2 लाख डॉलर का हुआ था। हालांकि एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध था, लेकिन सरकार मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अफ्रीका जैसे मित्र देशों को एक्सपोर्ट खेप की अनुमति दे रही थी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या होगा इसका असर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsMinimum export priceNew Update On Non Basmati RiceNews PotliriceRice exportखेती किसानीगैर-बासमती चावलन्यूज़पोटलीन्यूनतम निर्यात मूल्य
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs